{"_id":"d56754534eab88cfea57395bfe7f72d4","slug":"overall-champion-in-hockey-made-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी में मथुरा बना ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी में मथुरा बना ओवरऑल चैंपियन
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 02 Sep 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के तत्वावधान में होने वाली तीन दिवसीय क्षेत्रीय हॉकी प्रतियोगिता अधिकांश टीमें न आने से पहले दिन ही संपन्न हो गई। प्रधानाचार्य समेत आयोजन समिति के सदस्य टीमें न आने से मायूस हो गए। जो टीमें आई थीं, उन्हीं के बीच मुकाबला कराकर विजेता घोषित कर दिए गए। चूंकि प्रतियोगिता में लगभग 16 टीमों को आना था, लेकिन मात्र चार टीमों के पहुंचने से सारी व्यवस्थाएं भी धरी की धरी रह गईं।
परमवीर चक्र नायक जदुनाथ सिंह स्टेडियम में हुई प्रतियोगिता के अंडर-19 बालक वर्ग में श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर मथुरा ने प्रथम और श्री चिरौंजीलाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पीलीभीत ने द्वितीय स्थान पाया। इसी ग्रुप के बालिका वर्ग में श्री रतनलाल फूल कटोरी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर मथुरा को विजेता घोषित किया गया। अंडर-17 बालक वर्ग में श्रीजी विद्या मंदिर मथुरा विजेता और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रामपुर उपविजेता रहे। इसी ग्रुप के बालिका वर्ग में श्री रतनलाल कॉलेज मथुरा को विजेता घोषित किया गया। जबकि अंडर-14 बालक वर्ग में भी श्रीजी कॉलेज मथुरा विजेता बना। रेफरी की भूमिका प्रेमशंकर, वेद प्रकाश और योगेंद्र सिंह ने निभाई।
मेजबान प्रधानाचार्य ओंकार सिंह ने मेहमान टीमों और सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर योगेश गुप्ता, प्रशांत, राम निवास राजपूत, रामपाल सिंह, अनिल कुमार, हरेश, श्रद्धा सारस्वत, मोहम्मद अनवर, मोहम्मद शकील अहमद आदि मौजूद रहे। व्यवस्था में डॉ. पंकज शुक्ला, राजेश अवस्थी, वसंत त्रिवेदी, संत कुमार मिश्रा, केशव शुक्ला, मदनेश कुमार, महेंद्र सिंह, गौरव मिश्र आदि का योगदान रहा।