फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   outrage over the objectionable remarks on religion in Shahjahanpur

Shahjahanpur: धर्म पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर आक्रोश, लोगों ने घेरा थाना, भीड़ देख बुलानी पड़ी फोर्स

Wed, 17 May 2023 08:47 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 17 May 2023 08:47 AM IST
सार

किशोर ने दो दिन पहले धर्म विशेष के खिलाफ टिप्पणी करते हुए सोशल मीडिया पर फोटो वायरल कर दिया था। इसे लेकर मंगलवार रात करीब दस बजे लोगों का गुस्सा भड़क गया।

विज्ञापन
outrage over the objectionable remarks on religion in Shahjahanpur
तिलहर थाने के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के तिलहर में सोशल मीडिया पर अमर्यादित धार्मिक टिप्पणी करने से मंगलवार रात एक वर्ग विशेष के लोग आक्रोशित हो गए। गुस्साए लोगों ने थाने का घेराव कर लिया। भीड़ बढ़ती देखकर आसपास के थानों की पुलिस फोर्स बुला ली गई। पुलिस ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया। नगर पालिका अध्यक्ष हाजरा बेगम के पति इमरान खान के समझाने के बाद भीड़ लौट गई।

विज्ञापन


तिलहर क्षेत्र के डभौरा गांव के किशोर ने दो दिन पहले धर्म विशेष के खिलाफ टिप्पणी करते हुए सोशल मीडिया पर फोटो वायरल कर दिया था। इसे लेकर मंगलवार रात करीब दस बजे लोगों का गुस्सा भड़क गया। बड़ी संख्या में लोगों ने थाने का घेराव कर हंगामा करना शुरू कर दिया। सभी आरोपी की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। भीड़ बढ़ती देखकर पूरे सर्किल के थानों की फोर्स बुला ली गई। नारेबाजी कर रहे लोगों का आक्रोश बढ़ता देखकर पुलिस ने तुरंत आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


इसके बाद सीओ प्रयांक जैन ने लोगों को आश्वस्त किया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी बात पर भीड़ वापस जाने को तैयार नहीं हुई। इसके बाद नगर पालिका परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष हाजरा बेगम के पति इमरान खान को बुलाया गया। उन्होंने लोगों को समझाकर शांत किया। माइक पर आकर अनाउंस किया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। तब करीब एक घंटे बाद लोग वापस हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज होनी है बहन की शादी

डभौरा के जिस किशोर ने धर्म विशेष पर टिप्पणी की है, उसकी बहन की बुधवार को शादी है। लिहाजा आरोपी विवाह की तैयारियों की वजह से घर पर ही था। रात में ही पुलिस ने उसे घर से पकड़ लिया। उसे किसी गुप्त स्थान पर रखा गया है। उसके घर पर सुरक्षा के लिए पुलिस भी तैनात कर दी गई है।

भारी पुलिस फोर्स डभौरा गांव पहुंचा

थाने का घेराव खत्म होने के बाद पुलिस फोर्स ने डभौरा गांव की ओर कूच कर दिया। लोगों के आक्रोश को देखकर पुलिस ने डभौरा में जाकर सुरक्षा का जायजा लिया। हालांकि, इस बीच सूचना आई कि भीड़ ने आरोपी के गांव की ओर रुख कर दिया है। इसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई।

एडीजी जोन लेते रहे अपडेट

तिलहर में सांप्रदायिक तनाव बढ़ने की आशंका को देखते हुए एडीजी जोन पीसी मीना भी सक्रिय हो गए। वह पल-पल की पुलिस अधिकारियों से फोन पर अपडेट लेते रहे।

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

आरोपी के खिलाफ चार वकीलों की ओर से तहरीर दी गई है। पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

एसपी एस. आनंद ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। अब पूरी तरह से थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed