{"_id":"5d31d1d08ebc3e6ccc03c65d","slug":"others-in-jalalabad-shahjhanpur-shahjahanpur-news-bly3691963186","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभाविप कार्यकर्ताओं ने स्कूल प्रबंधन का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभाविप कार्यकर्ताओं ने स्कूल प्रबंधन का पुतला फूंका
विज्ञापन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। तक्षशिला पब्लिक स्कूल में मनचाहे विषय नहीं मिलने पर छात्रा द्वारा की गई आत्महत्या के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य चौराहे पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने स्कूल प्रबंधन का पुतला दहन भी किया।
इससे पूर्व कार्यकर्ताओं की हुई बैठक में संगठन के नगर मंत्री राजन द्विवेदी ने कहा कि छात्रा द्वारा आत्महत्या करने का मामला बेहद गंभीर होने के बाद भी इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई संज्ञान न लिया जाना हैरान करने वाली बात है। बोले, स्कूल प्रबंधन और प्रशासन की मनमानी को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि इस मामले में जल्द ही प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो कार्यकर्ता उग्र आंदोलन शुरू करने को बाध्य होंगे। पुतला दहन के दौरान वतन भारद्वाज, राज ठाकुर, अभय सिंह परमार, जितेंद्र पाल व मोहित मिश्रा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। ब्यूरो