Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Orcs go Gosiya O, O morning appeared Dihin dinanath

उगि जाई हे गोसइयां, प्रात दर्शन दिहीं ऐ दीनानाथ

Mon, 07 Nov 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। Updated Mon, 07 Nov 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
Orcs go Gosiya O, O morning appeared Dihin dinanath
छठ - फोटो : अमर उजाला
उगते सूर्य को अर्घ्य देकर किया छठ व्रत का पारायण
विज्ञापन

 पूर्वांचल के महापर्व छठ के  अंतिम दिन 36 घंटे के उपवास के बाद महिलाओं ने सोमवार सुबह उगते सूर्य की पारंपरिक ढंग से पूजा-अर्चना कर सब्जी, फल, मिष्ठान आदि अर्पित किया। इसके बाद सूर्यदेव को अर्घ्य देकर सुख-समृद्धि की कामना की। 
रविवार को डूबते सूर्य का पूजन करने के बाद महिलाओं ने घरों में छठ मइया के गीत गाकर रतजगा किया। इसके बाद तड़के तीन बजे से ही स्नानादि से निवृत्त होकर और सजधज कर गर्रा और खन्नौत नदियों के तट पर पहुंचना शुरू कर दिया। कुछ महिलाओं ने नदियों में भी स्नान किया और विधि-विधान से पूजन शुरू किया। पूजन के दौरान महिलाओं ने दर्शन दिहीना अपार हे दीनानाथ, थर-थर कांपे हाथ कलसुपवा, उगि जाई हे गोसइयां, प्रात दर्शन दिहीं ऐ दीनानाथ आदि गीत गाकर सूर्यदेव का आवाहन किया। 
विज्ञापन

जैसे ही सूर्यदेव के निकलने से पहले लालिमा दिखाई दी, महिलाएं खुशी से झूम उठीं और दर्शन कर अर्घ्य दिया। महिलाएं और पुरुष सूर्यदेव और छठ मइया की जय-जयकार करने लगे, इससे पूरा वातावरण गूंज उठा। आयोजन स्थल पर पूर्वांचल महासभा की ओर से चाय और प्रसाद का भी प्रबंध किया गया था। इस दौरान युवतियों और महिलाओं ने घरवालों के साथ सेल्फी लेकर मौजमस्ती भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों ने भी दर्ज कराई उपस्थिति
खन्नौत नदी के तट पर छठ पूजा के दौरान भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुरेश खन्ना, चेयरमैन तनवीर खां, राकेश दुबे, अंकुर कटियार, पूर्वांचल समिति के उपाध्यक्ष अशोक यादव, अनिल यादव, विजय त्रिपाठी, ज्ञानेंद्र सिंह यादव, पदम प्रकाश विश्वकर्मा, सौरभ यादव, एचएन मिश्र, जगदीश चंद्र, हरिश्चंद्र, रामू, रामविलास आदि ने छठ पर्व की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed