फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Only one person named in the report filed in the case of beating

Shahjahanpur News: पिटाई के मामले में रिपोर्ट दर्ज पर एक ही नामजद

Wed, 20 Aug 2025 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Only one person named in the report filed in the case of beating
पुवायां (शाहजहांपुर)। किशोर से मारपीट कर दांतों से कान काटकर फेंकने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। उधर घायल और उसके परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने तहरीर बदलकर रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की शिकायत एसपी से की जाएगी।
विज्ञापन

पुवायां के मोहल्ला कुरगंजा निवासी रिंकू का 17 अगस्त की रात थाने के पास जन्माष्टमी का कार्यक्रम देखने के दौरान बैठने को लेकर विवाद हो गया था। इस पर छह लोगों ने उसकी पिटाई की थी और एक युवक ने रिंकू का कान दांतों से काटकर अलग कर फेंक दिया था।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी उसे जबरन पकड़कर पुवायां मोहम्मदी हाईवे किनारे ले गए थे और जमकर पीटा था। रिंकू की मौसी पुष्पा देवी पुलिस के साथ मौके पर पहुंची थीं और पुलिस रिंकू के साथ ही तीन आरोपियों और एक बाइक को थाने लाई थी। दो आरोपी थाने के गेट से भाग गए थे। बाद में पुलिस ने बाइक भी बिना कार्रवाई के छोड़ दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिंकू की ओर से रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने मंगलवार को मुख्य आरोपी लखीमपुर के थाना मोहम्मदी के गांव सिसोरा निवासी आशुतोष उर्फ मौसम दीक्षित को पकड़ लिया। उसका चालान कर दिया गया है।

पुलिस के अनुसार आशुतोष शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ पुवायां और मोहम्मदी थाने में छह मुकदमे दर्ज हैं। रिंकू और उसकी मौसी ने बताया कि छह लोगों ने मारपीट की थी और रिंकू को अगवाकर कर हाईवे पर ले गए थे, वहां भी मारपीट की गई। पुलिस ने पकड़ी गई बाइक को बिना कार्रवाई के छोड़ने के साथ ही केवल एक आरोपी का नाम रिपोर्ट में दर्ज किया है, जबकि उन्होंने तीन नाम बताए थे। तीन अज्ञात थे। वे लोग एसपी से मिलकर पुलिस की शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed