फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   On the ninth of the AMLA will worship Suhaginon

इच्छा नवमी पर सुहागिनों ने की आंवला की पूजा

Fri, 20 Nov 2015 11:34 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 20 Nov 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
On the ninth of the AMLA will worship Suhaginon
सुहागिनों ने इच्छा नवमी पर आंवला के पेड़ की पूजा कर परिवार की
विज्ञापन
सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर सुहागिनों ने उपवास रखकर आंवला के पेड़ की रोली, अक्षत से पूजा कर आटे की छोटी-छोटी लोई बनाकर फल और मिष्ठान के साथ अर्पित की तथा आंवला का फल भेंट किया। इसके बाद महिलाओं ने कच्चा धागा पेड़ पर लपेट कर पूड़ी, मिष्ठान आदि का भोग भी लगाया।
शहर में सुबह से ही बाबा बनखंडीनाथ मंदिर, आयुर्वेदिक अस्पताल, मारवाड़ी पाठशाला आदि स्थानों पर आंवला के पेड़ की पूजा की। पूजा के बाद उन्होंने उपवास खोला। आंवला पेड़ की पूजा करने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं उमड़ती रहीं। कहा जाता है कि आज के दिन आंवला पेड़ पर देवताओं का वास होता है और सच्चे मन से मांगी गई मुराद पूरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed