{"_id":"582f46184f1c1b39298ffec8","slug":"on-the-intervention-of-the-police-to-the-wedding-from-the-bank-rs","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हस्तक्षेप पर बेटी की शादी को बैंक से मिले रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के हस्तक्षेप पर बेटी की शादी को बैंक से मिले रुपये
अमर उजाला ब्यूरो मीरानपुर कटरा।
Updated Fri, 18 Nov 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
money
- फोटो : अमर उजाला
मीरानपुर कटरा में बैंक प्रबंधन की बेरुखी पर पिता ने दी थी पुलिस को तहरीर
बेटी की शादी की तैयारी में जुटे पिता को नोटबंदी के दौर में बैंक से जरूरत की रकम निकासी में इतनी जिल्लत झेलनी पड़ी कि उसने बैंक वालों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार की। यहीं नहीं बॉब शाखा प्रबंधक पर बेरुखा व्यवहार करने व झिड़ककर भगाने का आरोप लगाया। शुक्रवार को पुलिस के हस्तक्षेप पर संबंधित को बुलाकर बैंक ने एकमुश्त 60 हजार रुपये का भुगतान कर दिया।
मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला बंगशान निवासी सजन यादव की बेटी की शादी 23 नवंबर को होनी है। इसी क्रम में खरीददारी और बुकिंग के वास्ते जरूरी धनराशि निकालने को वह नौ नवंबर से बैंक आफ बड़ौदा (बॉब) का चक्कर काट रहे थे। 14 नवंबर को उन्हें बैंक से महज एक हजार रुपये मिले थे। बृहस्पतिवार सुबह से वह फिर बैंक की लाइन में लगे तो 24 हजार रुपये की अनुमति होने पर भी काउंटर पर 10 हजार रुपये नहीं मिले। उन्होंने शाखा प्रबंधक से कहा कि बेटी की शादी के लिए रुपयों की सख्त जरूरत है लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई। उन्होंने अपनी पूरी पीड़ा लिखकर थाने पर तहरीर के रूप में दी। बैंक वालों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की। तहरीर में लिखा कि उनके साथ बैंक में अभद्रता की गई एवं झूठे मामले में पुलिस से पकड़वाने की धमकी मिली।
शुक्रवार को थानाध्यक्ष शाहिद अली से बॉब शाखा प्रबंधक हिमांशु मल्होत्रा से संपर्क साधा। इस मामले में परेशान पिता की मानवीय आधार पर मदद करने को कहा। तब तक शादी के लिए भुगतान संबंधी नया सरकारी आदेश बैंक में पहुंच चुका था। शाखा प्रबंधक ने दोपहर में ही सजन यादव को बुलवाया। शाखा प्रबंधक ने बताया कि पहले ऐसे मामले में एक हफ्ते में 24 हजार रुपये भुगतान की ही अनुमति थी जिसके चलते मांगी जा रही एकमुश्त भुगतान करने की विवशता रही। अब निकासी फार्म पर भरी गई राशि भुगतान करा दी गई है। रुपये मिलने के बाद सजन यादव ने कहा कि अब काफी राहत मिली है, उन्हें अब बैंक वालों से कोई शिकायत नहीं है।