{"_id":"6aa15532ffb0d44b8f0f807e","slug":"the-dilapidated-school-building-was-demolished-using-a-jcb-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-184136-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जर्जर स्कूल भवन को जेसीबी से गिरवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जर्जर स्कूल भवन को जेसीबी से गिरवाया
विज्ञापन
पुवायां के गौंटिया इकघरा में गिराया जा रहा स्कूल भवन। संवाद
पुवायां। नीलामी न होने पर गांव गौंटियां इकघरा के जर्जर स्कूल भवन को जेसीबी से गिरवा दिया गया। भवन खड़ा रहने पर हादसे का खतरा था।
गौंटिया इकघरा के प्राथमिक विद्यालय का भवन काफी समय पूर्व जर्जर हो गया था। यहां एक कमरा अलग बनवाकर शिक्षण कार्य कराया जा रहा था। भवन की स्थिति को देखते हुए संभावित हादसे से बचने के लिए जेसीबी चलवाकर जर्जर भवन को ध्वस्त करा दिया गया।
बीईओ कृष्ण कुमार शुक्ला ने बताया कि विभाग की ओर से तीन बार नीलामी की गई, लेकिन किसी ने नीलामी में जर्जर भवन का मलबा नहीं खरीदा। इस पर ग्राम पंचायत के माध्यम से भवन को गिरवाया गया है। दो से तीन दिन में मलबा हटवा दिया जाएगा। नए भवन का प्रस्ताव भेजा जाएगा। संवाद