{"_id":"e495b99af3d99f6ed38ec42a8b10dd2f","slug":"officials-featured-on-paddy-procurement-centers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों का धान क्रय केंद्र पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों का धान क्रय केंद्र पर छापा
पुवायां।
Updated Thu, 29 Oct 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
बरेली के आरएफसी दिग्विजय सिंह, संभागीय विपणन अधिकारी राममूर्ति पांडे, पीसीएफ के जिला प्रबंधक कौशल देव, खाद्य विभाग के डिप्टी डॉयरेक्टर शिवपूजन ने बृहस्पतिवार को पुवायां की मंडी समिति में आरएफसी के धान क्रय केंद्र को चेक किया।
अधिकारियों ने सेंटर पर लगा कांटा चेक किया। कांटे को कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई। इसके बाद सेंटर पर खरीदे गए धान की जानकारी ली गई और अभिलेखों का निरीक्षण भी किया गया। अधिकारियों ने धान खरीद में पारदर्शिता रखने और किसानों को धान खरीदने में कोई हीलाहवाली नहीं करने के निर्देश सेंटर प्रभारी को दिए। अधिकारियों ने अपने सामने ही किसानों के धान की नीलामी भी कराई। अधिकारियों ने कहा कि खरीद कार्य में किसानों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। यदि किसानों की ओर से कोई शिकायत मिली तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।