फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Objection raised to the restaurant's name; the youth wing expressed its protest.

Shahjahanpur News: रेस्टोरेंट के नाम पर एतराज, युवा वाहिनी ने जताया विरोध

Wed, 17 Dec 2025 11:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Objection raised to the restaurant's name; the youth wing expressed its protest.
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र की राजघाट चौकी के पास रामपुरी जायका नाम के रेस्टोरेंट में हिंदू युवा वाहिनी ने पहुंचकर विरोध जताया। आरोप है कि रेस्टोरेंट का नाम धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। मामले की जानकारी एसपी को दी गई है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात हिंदू युवा वाहिनी के महानगर अध्यक्ष अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में पदाधिकारी रेस्टोरेंट में पहुंचे। संचालक को चेतावनी दी कि भगवान श्रीराम के नाम से जुड़े रेस्टोरेंट में मांस का कारोबार नहीं हाेने देंगे। धार्मिक आस्था से जुड़े नाम का उपयोग मांसाहार परोसने के लिए करना अनुचित है।
विज्ञापन

उन्होंने रेस्टोरेंट का नाम बदलने की चेतावनी दी। इसके अतिरिक्त पदाधिकारियों ने रेस्टोरेंट में खुलेआम मांस पकाने के काउंटर लगाए जाने पर आपत्ति जताई। कहा कि काउंटरों से निकलने वाली दुर्गंध के कारण महिलाओं, राहगीरों को दिक्कत होती है। उन्होंने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर संबंधित रेस्टोरेंट व आसपास के मीट काउंटरों की तत्काल जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर रवि गंगवार, विभु शुक्ला, अजीत सिंह, भानु प्रताप सिंह वर्मा, नीरज वर्मा, शिवम राजपूत, हर्षित राजपूत आदि मौजूद रहे।
--
इस मामले में जांच की जा रही है। रेस्टोरेंट के पंजीकरण संबंधित कागजात मांगे गए हैं।
- राजेश द्विवेदी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed