{"_id":"6aaaea5c4c49d76d1c0575df","slug":"when-a-complaint-was-lodged-with-the-sp-the-sub-inspector-barged-into-the-house-and-issued-threats-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1043-184808-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: एसपी के पास जाकर फरियाद की तो दरोगा ने घर में घुसकर दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: एसपी के पास जाकर फरियाद की तो दरोगा ने घर में घुसकर दी धमकी
विज्ञापन
खुटार। गांव मैनिया महुआ निवासी लक्ष्मण सिंह की पत्नी हरविंदर कौर ने एसपी से पारिवारिक विवाद में कार्रवाई कराने की गुहार की तो इससे नाराज एक दरोगा ने उनके घर पहुंचकर पति को थाने में हाजिर करने और पति के नहीं पहुंचने पर बच्चों को उठा ले जाने की धमकी दी। पीड़िता ने फिर से एसपी को पत्र भेजकर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की गुहार की है।
हरविंदर कौर ने एसपी को भेजे गए पत्र में बताया कि 25 जून को पारिवारिक विवाद होने पर मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि एक दरोगा राजीनामा करने का दबाव बनाने लगा। 14 अगस्त को उन्होंने एसपी के पास पहुंचकर दरोगा की शिकायत की। शिकायत की जानकारी होने पर दरोगा एक सिपाही के साथ 27 अगस्त को उनके घर पहुंचा और धमकाते हुए बेटे को उठा ले जाने की धमकी दे डाली।
घर में लगे सीसी कैमरे में पूरा प्रकरण रिकाॅर्ड हुआ है। एक सितंबर को उन्होंने फिर एसपी के सामने पेश होकर दरोगा की शिकायत की। हरविंदर कौर ने बताया कि दो दिन पूर्व सीओ कार्यालय में उनके बयान भी दर्ज किए गए हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि मामले को दिखवाया जाएगा और जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।