फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Non-departmental duties veterinarians protests

गैर विभागीय ड्यूटी का पशु चिकित्सकों ने किया विरोध

Fri, 10 Jun 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Fri, 10 Jun 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
 पशुपालन विभाग से जुड़े पशु चिकित्सकों ने गैर विभागीय ड्यूटी लिए जाने का कड़ा विरोध करते हुए सरकार को जायज मांगें स्वीकार नहीं करने पर बेमियादी आंदोलन छेड़ देने की चेतावनी दी है। सदर के पशु अस्पताल में पशु चिकित्सा संघ की जिला इकाई से जुड़े डॉक्टरों की शुक्रवार को हुई बैठक मेें सरकार से प्रैक्टिस बंदी भत्ता दिए जाने सहित अन्य कई मांगें की गईं। इस मौके पर संघ के संरक्षक डॉ. इंद्रमनि ने कहा कि शासन ने न्यायालय के आदेश पर पशु चिकित्सकों को प्राइवेट प्रैक्टिस करने की अनुमति दे रखी है, लेकिन दोपहर ढाई बजे के बाद भी वेटनरी डॉक्टरों से अन्य विभागीय कार्य लिए जाने के कारण पशु चिकित्सक प्राइवेट प्रैक्टिस नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह केंद्र सरकार ने अन्य कई राज्यों के पशु चिकित्सकों को प्रैक्टिस बंदी भत्ता अनुमन्य किया है, वही व्यवस्था यूपी में भी लागू की जाए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. अनिल चौरसिया ने कहा कि सरकार ने इस बारे में कोई नीतिगत निर्णय जल्द नहीं किया तो संघ के प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर 16 जून से चरणबद्ध आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले दिन सभी डॉक्टर सामूहिक अवकाश पर रहेंगे और 23 जून को रैली निकालकर डीएम को ज्ञापन देंगे। इस पर भी बात नहीं बनी तो 30 जून को निदेशालय भवन के सामने धरना दिया जाएगा। तय किया गया कि प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश के अनुपालन में 16 से 30 जून तक कोई डॉक्टर स्लाटर हाउसों में जांच नहीं करेगा। संघ के महामंत्री डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार इस पर भी नहीं चेती तो एक जुलाई से क्रमिक अनशन शुरू करना पड़ेगा। बैठक में डॉ. सतीश अग्रवाल, डॉ. इस्लामुद्दीन, डॉ. शिवकुमार शुक्ला, शिवकुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed