फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Nodal officer took stock of the status of night shelters and bonfire

नोडल अधिकारी ने रैन बसेरों व अलाव की स्थिति का लिया जायजा

Wed, 12 Jan 2022 06:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 06:57 PM IST
विज्ञापन
Nodal officer took stock of the status of night shelters and bonfire
निगोही में रोगियों का परीक्षण करते स्वास्थ्य विभाग की टीम । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। जिले के नोडल अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बुधवार रात शहर में स्थित रैन बसेरों तथा प्रमुख स्थानों पर लगने वाले अलाव की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर निगम की ओर से कराई गई व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जताई।
विज्ञापन

बुधवार रात जिले के नोडल अधिकारी जितेंद्र कुमार टाउनहाल स्थित आश्रयस्थल (रैन बसेरा) पहुंचे। उसके बाद हनुमतधाम और अजीजगंज में बने आश्रय स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने आश्रय स्थलों में रहने वाले व्यक्तियों से नगर निगम की ओर से प्रदान की जाने वाली सुविधाओं में सफाई, शुद्ध पेयजल आपूर्ति, कंबल, रजाई, गद्दा, तकिया, शीत लहर से प्रकोप से बचाव को अलाव लगाए जाने के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण में सब कुछ ठीक मिलने पर संतुष्टि जताई। कहा कि नगर निगम क्षेत्र में कोई भी बेघर व बेसहारा व्यक्ति फुटपाथ पर न सोए उसको रैन बसेरा में पहुंचाया जाए।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने टाउनहाल, रेलवे स्टेशन, रोडवेज, खिरनीबाग चैराहा, जीआईसी तिराहा, अंटा चौराहा, केरुगंज, लाल इमली चैराहा, घंटाघर समेत अन्य स्थानों पर लगने अलावों की स्थिति का निरीक्षण भी किया। राहगीरों को ठंड एवं शीत लहर के प्रकोप से बचाने को पर्याप्त मात्रा में अलाव लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआईसी तिराहा पर बने से सेल्फी प्वाइंट को देखा और नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा द्वारा कराए गए कार्य को सराहा। इस दौरान नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, सहायक नगर आयुक्त रश्मि भारती, अंगद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed