फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   no vote Road otherwise

रोड नहीं तो वोट नहीं

Sun, 12 Feb 2017 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sun, 12 Feb 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
गांव रसवां कलां और रायपुर के लोगों ने रोड नहीं तो वोट नहीं का बैनर लगाने के बाद प्रदर्शन कर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सूरज शर्मा, ओम शर्मा, अमरजीत सिंह, अमरीक सिंह, राधेश्याम, शेरसिंह, राजीव कुमार, कुलविंदर सिंह, रामदेवरा, रेशम सिंह, रामबेटी, बंटी सिंह, धर्मपाल, प्रमोद कुमार आदि ने बताया कि कई वर्ष पूर्व खुटार गोला बाईपास रोड से गांव कुभियां तक रोड का निर्माण कराया गया था। इस रोड से खुटार से मोहम्मदी तक जाया जा सकता है और लोगों का काफी समय भी बचता है। घटिया सामग्री लगाने से रोड कुछ ही दिनों में टूट गया। इसके बाद से गांव रसवां कलां, रायपुर, गेहूंआ, राठ, कुभियां के लोग रोड की मरम्मत कराने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन नेता चुनाव के समय रोड बनवा देने का वादा करने के बाद में इस ओर ध्यान देने की जरूरत नहीं समझते हैं। रविवार को लोगों ने गांव में रोड नहीं तो वोट नहीं का बैनर लगाने के साथ ही प्रदर्शन करते हुए कहा कि वोट मांगने आने वाले नेताओं को खदेड़ दिया जाएगा और ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो मतदान का भी बहिष्कार किया जाएगा। 

कुरगंजा लोगों ने कहा, वोट नहीं डालेंगे 
नगर के मोहल्ला कुरगंजा निवासी हरेंद्र, राजाराम, ब्रजकिशोर, रामआसरे, सियाराम, रामपाल, महेश, धर्मेंद्र, विशाल आदि लोगों ने रविवार को कहा कि उनके घरों को जाने गली की हालत बेहद खराब है। कई बार कहे जाने के बाद भी नगर पालिका अध्यक्ष इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस गली में पानी की पाइप लाइन भी नहीं डाली जा रही है। ऐसे में उन लोगों के पास अपनी बात अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए चुनाव बहिष्कार के अलावा कोई चारा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed