फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Nizamganj-Idgah road lying uprooted for four months, public worried

Shahjahanpur News: चार माह से उखड़ी पड़ी निजामगंज-ईदगाह रोड, जनता परेशान

Sat, 04 May 2024 02:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 04 May 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Nizamganj-Idgah road lying uprooted for four months, public worried
तिलहर में निजामगंज से ईदगाह जाने वाला उखड़ा पड़ा मार्ग। संवाद
तिलहर। निजामगंज ईदगाह रोड को ठेकदार ने उखाड़कर छोड़ दिया। इस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस रोड के निर्माण के लिए चार महीने पहले टेंडर हो चुका है, लेकिन अभी तक कार्य नहीं हुआ है। इससे लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला निजामगंज से ईदगाह होकर राजनपुर सहित कई गांवों को मार्ग जाता है। यह पिछले चार माह से टूटा पड़ा है। बताया जाता है कि फरवरी में सड़क निर्माण का टेंडर हुआ था। टेंडर होने के तुरंत बाद ठेकेदार ने जेसीबी से पूरी सड़क को खोद दिया था, लेकिन अब तक सड़क का निर्माण नहीं हुआ है।
विज्ञापन

मोहल्ले के लोगों ने बताया कि सड़क के किनारे दोनों और पटरी पर कुछ समय पहले ईंट बिछाई गईं थीं। वे ईटें भी उखाड़ कर गायब कर दी गईं हैं। सड़क पर जहां गड्ढे हो गए हैं। तेज हवा से धूल उड़कर दुकानों और मकानों में जाने से लोग बेहद परेशान हैं। सड़क पर पड़े पत्थर उछलने से एक व्यापारी की आंख बाल-बाल बच गई थी। उसने नगर पालिका में शिकायत भी की, फिर भी कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायत पर शुरू हुई जांच

- चुनाव होने से पहले फरवरी में पालिका प्रशासन ने टेंडर निकाल दिए। टेंडर होने के बाद इसकी शिकायत जिला प्रशासन से की गई थी। इसके बाद मामले की जांच जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए जाने के कारण निर्माण कार्य रोक दिया गया है। टेंडर संबंधित शिकायत पर एडीएम टेंडर प्रक्रिया की जांच कर रहे हैं।
---------


फरवरी में जेसीबी से यह रोड खोद दी गई। उसके बाद अभी तक निर्माण शुरू नहीं हुआ है। मेरी मिठाई की दुकान पर सड़क की धूल लगातार आती है। व्यापार में दिक्कत हो रही है।- सुमित राठौर, मिष्ठान विक्रेता
----


मेरी बाल काटने की दुकान है। चार महीने से धूल उड़ने से बीमार हो गया हूं। अस्पताल में इलाज चल रहा है। रोड का निर्माण कराने की ओर अधिकारियों को ध्यान देकर चाहिए। - नासिफ, सैलून संचालक


सड़क न बनने से बहुत परेशानी हो रही है। दिनभर सड़क की धूल मकान में घुसती है। सड़क पर पड़े कंकड़-पत्थर वाहनों के निकलने पर उछलते हैं। मेरे भी कई बार पत्थर लग चुके हैं।
- अजय पाल सिंह, स्थानीय निवासी ----

धूल और कंकड़ पत्थर से लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है। सड़क के किनारे बिछाई गई ईंटें भी लापता है। सड़क न बनने से लोगों में नाराजगी है। - जय राम सिंह, सेवानिवृत अध्यापक

------


सड़क निर्माण का टेंडर किया गया था। निर्माण कार्य शुरू हुआ, लेकिन चुनाव आने पर निर्माण रोक दिया गया है। मामले की शिकायत होने पर एडीएम स्तर से जांच की जा रही है। चुनाव के बाद शीघ्र निर्माण शुरू किया जाएगा। धूल उड़ने और पत्थर उछलने के मामले को दिखाकर उसे ठीक कराया जाएगा। - कल्पना शर्मा, ईओ, नगर पालिका तिलहर।

तिलहर में निजामगंज से ईदगाह जाने वाला उखड़ा पड़ा मार्ग। संवाद

तिलहर में निजामगंज से ईदगाह जाने वाला उखड़ा पड़ा मार्ग। संवाद

तिलहर में निजामगंज से ईदगाह जाने वाला उखड़ा पड़ा मार्ग। संवाद

तिलहर में निजामगंज से ईदगाह जाने वाला उखड़ा पड़ा मार्ग। संवाद

तिलहर में निजामगंज से ईदगाह जाने वाला उखड़ा पड़ा मार्ग। संवाद

तिलहर में निजामगंज से ईदगाह जाने वाला उखड़ा पड़ा मार्ग। संवाद

तिलहर में निजामगंज से ईदगाह जाने वाला उखड़ा पड़ा मार्ग। संवाद

तिलहर में निजामगंज से ईदगाह जाने वाला उखड़ा पड़ा मार्ग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed