फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   NIA will raid Mumbai, Bihar and MP with Vivek

Shahjahanpur News: विवेक को साथ लेकर मुंबई, बिहार और एमपी में दबिश देगी एनआईए

Mon, 04 Dec 2023 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 04 Dec 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
NIA will raid Mumbai, Bihar and MP with Vivek
शाहजहांपुर/बंडा। नकली नोटों की छपाई और बिक्री के रैकेट के सरगना बंडा के विवेक उर्फ आदित्य को साथ लेकर एनआईए अब बिहार, मुंबई और मध्यप्रदेश में दबिश देगी। इस दौरान बिहार और मध्यप्रदेश में उसके रैकेट से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी की संभावना है। वहीं स्थानीय स्तर पर पुलिस ने भी विवेक की संपत्तियों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को विवेक को बंडा की रामनगर कॉलोनी स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया था। कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड लेकर एनआईए उसे अपने साथ ले गई थी। रविवार दोपहर एनआईए के अधिकारियों ने उसकी बात उसकी मां मंजू से फोन पर कराई। उसने बताया था कि एनआईए के लखनऊ हेड क्वार्टर में रखा गया। जांच एजेंसी की टीमें उसे लेकर बिहार, मुंबई और मध्यप्रदेश में दबिश देने के लिए रवाना होने वाली हैं। मंजू के अनुसार, वह काफी सहमी आवाज में बोल रहा था।
विज्ञापन


प्लाट की बिक्री का था घर से बरामद रुपये : एनआइए की टीम ने विवेक के घर से 70 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। उसकी मां ने बताया कि उसने कस्बे में अपना डेढ़ लाख रुपये में प्लाट गुड्डू की पत्नी सरला देवी के नाम बेचा था। इकरारनामा करने पर 71 हजार रुपये मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


2011 में आकर बसे थे कल्याण : विवेक के पिता निगोही के पिपरिया गांव निवासी कल्याण सिंह 2011 में बंडा में आकर बस गए थे। उन्होंने अपना मकान बनवाया था। पांच एकड़ जमीन निगोही व एक एकड़ बंडा के गहलुइया में ले रखी है। 15 जुलाई को उनका निधन हो गया था। विवेक की मां के अनुसार, छह एकड़ जमीन के साथ ही चाय की पत्ती की एजेंसी भी ले रखी थी।

बीए कर रहा है विवेक, आईडी हैक होने का दावा : विवेक स्वामी विवेकानंद कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष का छात्र है। उसकी मां मंजू ने बताया कि उनके बेटे का नकली नोटाें के गिरोह से कोई संबंध नहीं रहा है। उसकी आईडी हैक होने का दावा किया है।

स्थानीय पुलिस कस सकती है शिकंजा : एनआइए की कार्रवाई के बाद आदित्य पर स्थानीय पुलिस भी शिकंजा कस सकती है। पुलिस ने उसके परिवार की गतिविधियों पर नजर रखना शुरू कर दिया है। जांच एजेंसी की कार्रवाई पूर्ण होने के बाद आदित्य पर गैंगस्टर व संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई होने की संभावना है।
मोबाइल के जरिये होती थी बात : स्थानीय पुलिस मामले में ज्यादा कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। थाना प्रभारी राकेश कुमार मौर्या बताते हैं कि विवेक की मोबाइल के जरिये नकली नोटों का कारोबार करने वालों से बातचीत होती थी। उसी के आधार पर एनआइए ने छापा मार कार्रवाई की थी।


एनआइए की टीम विवेक को अपने साथ ले गई है। वहां से कार्रवाई पूर्ण होने के बाद उच्च अधिकारियों के आदेश के क्रम में अग्रिम कार्रवाई जिला स्तर पर अमल में लाई जाएगी। -संजीव वाजपेयी, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed