फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Newborn dies after delivery, Deputy CM takes cognizance

नवजात की मौत पर डिप्टी सीएम ने लिया संज्ञान...सीएमओ से मांगी रिपोर्ट

Tue, 21 Jun 2022 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Newborn dies after delivery, Deputy CM takes cognizance
पुवायां (शाहजहांपुर)। प्रसव के बाद नवजात की मौत पर की गई शिकायत का उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संज्ञान लिया है। उन्होंने शाहजहांपुर के सीएमओ से रिपोर्ट तलब की है। डिप्टी सीएम ने रिपोर्ट मांगने की जानकारी ट्विटर पर भी शेयर की है।
विज्ञापन

बंडा के मोहल्ला रामनगर कॉलोनी निवासी अवधेश कुमार ने पत्नी किरन देवी को प्रसव पीड़ा के बाद रविवार रात बंडा सीएचसी पर भर्ती कराया था। अवधेश के साले हरदोई के शाहाबाद निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि रात में कई बार कहने पर भी किसी ने उनकी बहन को देखने की जरूरत नहीं समझी। सुबह प्रसव हुआ तो नवजात के सिर पर चोट के निशान थे। बाद में उसकी मौत हो गई और उनकी बहन की तबीयत भी खराब है। मुकेश ने मामले की शिकायत हेल्पलाइन नंबर 1076 पर की थी। उप मुख्यमंत्री से बात कर मामले से अवगत कराया। इस पर डिप्टी सीएम ने संज्ञान लेकर रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

उधर, सीएचसी प्रभारी डॉ. वीके वर्मा ने बताया कि किरन देवी का सोमवार सुबह प्रसव हुआ था। नवजात बेहद कमजोर था। ड्यूटी पर मौजूद डॉ. रहीसुल अंसारी ने उसे रेफर के लिए लिखा था, लेकिन परिवार के लोग बच्चे को नहीं ले गए और इधर-उधर दिखाते रहे। बाद में बच्चे की मौत हो गई। किरन देवी सीएचसी में भर्ती हैं और उनका समुचित इलाज किया जा रहा है। इस मामले में सीएमओ ने रिपोर्ट मांगी थी, जो भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed