फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Nephews beat uncle to death in land dispute

भतीजों ने लाठी-डंडों से पीटकर चाचा को मौत के घाट उतारा

Tue, 22 Nov 2022 05:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Nephews beat uncle to death in land dispute
मीरानपुर कटरा। छकड़ापुर गांव में जमीन विवाद में भतीजों ने चाचा बहोरन सिंह (42) की भतीजों ने डंडे से पीटकर घायल कर दिया। गंभीर हालत में उन्हें हास्पिटल ले जा रहे थे। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतक के भाई की ओर से चार हमलावरों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसपी के साथ सीओ और इंस्पेक्टर की टीम ने घटना का जायजा लिया। हत्यारोपियों के रिश्तेदारों को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

रामबहोरन सिंह रविवार को अपने घर के किनारे घूरे के खेत में मिट्टी डलवा रहे थे। तभी उनके खेत की कुछ मिट्टी उनके भाई सुरेंद्र के बेटे ओमेंद्र के खेत में गिर गई। इसको लेकर उनका विवाद हो गया। गांव के कुछ लोगों ने उस समय मामले को शांत करा दिया। रविवार सुबह करीब सात बजे राम बहोरन घर से कुछ दूरी पर पेड़ के नीचे भैंस बांधने के लिए जा रहा था। ओमेेंद्र अपने हिस्से की जमीन में निर्माण करवा रहा था। मजदूर लगे हुये थे। राम बहोरन सिंह ने निर्माण रुकवा दिया। इससे नाराज होकर भतीजे ओमेंद्र, देवेंद्र, धर्मेंद्र (सगे भाई) व ओमेंद्र के बेटे शिवओम ने उसे घेर लिया। लाठी-डंडों से सिर पर हमला कर बेहोश कर दिया। शोर-शराबा होने पर बैकुंठनाथ का भतीजा हिमांशु दौड़ते हुए पहुंचा। उसके ललकारने पर हमलावर मौके से भाग गए। उसके बाद परिजन घायल को लेकर थाने जा रहे थे। रास्ते में राम बहोरन की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्मार्टम के लिए भेजा है। हत्या की सूचना पर एसपी एस.आनंद, सीओ तिलहर बीएस वीर कुमार, इंस्पेक्टर धर्मेंद्र गुप्ता पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे। मौका-मुआयना कर मृतक के परिवार वालों से घटना के बारे में जानकारी भी ली।
विज्ञापन

मकान की नींव भरने को लेकर आमने-सामने थे दोनों परिवार
शाहजहांपुर। मीरानपुर कटरा के गांव छकड़ापुर में रामबहोरन और उसके भतीजों में रंजिश की चिंगारी कई महीने से सुलग रही थी। एक महीने पहले भी नींव भरने को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। थाने तक मामला जाने से पहले ही गांव के बुजुर्गों ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामबहोरन सिंह के पिता पुत्तू सिंह यादव और सुरेंद्र सिंह यादव भाई हैं। पहले दोनों के मकान एक ही थे। कुछ समय पहले जमीन का बंटवारा हुआ था। कटरा थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुप्ता के मुताबिक, जमीन बंटने के बाद दोनों पक्षों ने मकान का निर्माण कराया था। रामबहोरन पक्ष के किसी व्यक्ति ने सुरेंद्र के बेटे ओमेंद्र व देवेंद्र पर मकान बढ़ाकर बनाने की टिप्पणी कर दी थी। इसी बात को लेकर हमलावर रंजिश मानने लगे थे।
एक महीने पहले भी रामबहोरन के मकान की नींव भरने को लेकर ओमेंद्र व देवेंद्र पक्ष ने एतराज जताया था। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। विवाद बढ़ने पर मामला थाने जाने के बजाय गांव के गणमान्य लोगों के बीच पहुंचा। पंचायत में दोनों पक्षों को समझाकर शांत कर दिया था। पंचायत के फैसले से ओमेंद्र व देवेंद्र संतुष्ट नहीं थे। उन्होंने निर्णय को मान लिया था। रविवार को भी मेड़ की मिट्टी ओमेंद्र के खेत में जाने को लेकर विवाद बढ़ गया था। आरोपी अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके। हमलावर घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। सुबह राम बहोरन को अकेला पाकर आरोपियों ने उसे घेर लिया और सिर पर डंडा मारकर भाग गए।
शादी की चल रहीं थी तैयारियां, मातम से पसरा सन्नाटा
शाहजहांपुर। मृतक के घर में शादी की तैयारियां चल रहीं थीं। उसकी बड़ी बेटी का रिश्ता तय होना था। इसके लिये रिश्तेदार घर पर जुट रहे थे। शादी की खुशियां काफूर हो गईं। घर मातम के कोलाहल से भर गया।
राम बहोरन की पत्नी की दस साल पहले मौत हो चुकी है। राम बहोरन की बड़ी बेटी नीतू 18 साल की हो गई थी। उसके रिश्ते के लिए मंगलवार को बरेली के फतेहगंज के रहने वाले लोग आने वाले थे। मेहमानों के आने के चलते राम बहोरन काफी खुश था। लेकिन, बेटी का रिश्ता तय होने से पहले ही भतीजों ने उसकी हत्या कर दी। राम बहोरन की मौत से बेटा जीतू व रंजीत का रो-रोकर बुरा हाल है।
एसपी ने दो टीमें गठित कीं, कई रिश्तेदार हिरासत में
घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी एस. आनंद सुबह ही भारी पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने राम बहोरन के घर पर जाकर परिजनों को सांत्वना दी। इसके बाद मौका-मुआयना किया। एसपी ने कटरा थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुप्ता को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एसपी के निर्देश पर आरोपियों को पकड़ने के लिए दो टीमों का गठन कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कई रिश्तेदारों को हिरासत में ले लिया है।
धमकी के 13 घंटे के अंदर कर दी हत्या
रविवार शाम को करीब छह बजे मेड़ को लेकर हुए विवाद के दौरान ओमेंद्र पक्ष ने राम बहोरन सिंह को देख लेने की धमकी दी थी। धमकी के 13 घंटे के अंदर ही ओमेंद्र व अन्य ने रामबहोरन के सिर पर डंडा मारकर हत्या कर दी।

घूरे की जमीन पर नींव भरने को लेकर विवाद हुआ था। वादी की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। गांव में शांति व्यवस्था कायम है। - एस.आनंद, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed