{"_id":"69989ffe25e71beb4c06bde8","slug":"multiple-choice-questions-and-case-histories-in-physics-confused-me-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-166175-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: भौतिक विज्ञान में बहुविकल्पीय प्रश्नों और केस हिस्ट्री ने उलझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: भौतिक विज्ञान में बहुविकल्पीय प्रश्नों और केस हिस्ट्री ने उलझाया
Fri, 20 Feb 2026 11:25 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 20 Feb 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
तक्षशिला पब्लिक स्कूल के केंद्र से परीक्षा देकर निकलते छात्र-छात्राएं। स्रोत: जागरूक पाठक
शाहजहांपुर। सीबीएसई में भौतिक विज्ञान की परीक्षा का प्रश्नपत्र सामान्य रहा। छात्र-छात्राओं ने बड़े प्रश्नाें को हल कर दिया, लेकिन केस हिस्ट्री और बहुविकल्पीय प्रश्नों ने चकरा दिया। परीक्षा में 26 छात्र-छात्राएं गैरहाजिर रहे हैं।
शुक्रवार को एसएसएमवी, तक्षशिला पब्लिक स्कूल, द रेनसां अकादमी, मारवाह माॅर्डन स्कूल, केवी वन व टू समेत नौ केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। 12वीं की भौतिक विज्ञान और 10वीं की फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर की परीक्षा हुई। छात्र-छात्राओं के चेहरे पर सामान्य स्तर का प्रश्नपत्र आने की खुशी साफ दिख रही थी। उन्होंने बताया कि पेपर ज्यादा मुश्किल नहीं था। बायोलॉजी के बहुविकल्पीय और केस हिस्ट्री को सुलझाने में काफी समय लग गया। गणित वाले छात्र-छात्राओं को प्रश्न पत्र ज्यादा कठिन नहीं लगा है।
सीबीएसई के सिटी को-ऑर्डिनेटर राजीव मोहन पांडेय ने बताया कि 12वीं में पंजीकृत 1918 छात्र-छात्राओं में 1894 परीक्षा में शामिल हुए हैं। 24 गैरहाजिर रहे हैं। इसी तरह दसवीं में दो छात्र अनुपस्थित रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
अंग्रेजी और सामाजिक विज्ञान का प्रश्नपत्र आया सरल
फोटो 55
शाहजहांपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित यूपी बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को अंग्रेजी और सामाजिक विज्ञान की परीक्षा हुई। दोनों ही विषय के प्रश्नपत्र काफी सरल आए। इससे छात्र-छात्राएं काफी खुश नजर आए।
सुबह पहली पाली में हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 42,146 छात्र-छात्राओं में 39,480 छात्र उपस्थित हुए। जबकि 2666 विद्यार्थी गैरहाजिर रहे। सामाजिक विज्ञान विषय में इतिहास-भूगोल का समावेश देखने को मिला। प्रश्नपत्र आसान होने के चलते छात्र-छात्राओं को ज्यादा मशक्कत नहीं करना पड़ी। इसी पाली में इंटरमीडियट में कृषि शस्य विज्ञान में 29 विद्यार्थी गैरहाजिर रहे।
दूसरी पाली में इंटरमीडियट की अंग्रेजी की परीक्षा रही। यह प्रश्न पत्र भी काफी सरल आया। जिसे देखकर छात्र-छात्राएं खुश हो गए। परीक्षा में पंजीकृत 34818 में 32976 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। जबकि 1842 छात्र-छात्राएं गैरहाजिर रहे। परीक्षा के दौरान राज्य स्तरीय पर्यवेक्षक डायट प्राचार्य लखीमपुर सीमा व सचल दल नंबर चार के प्रभारी प्रधानाचार्य जीआईसी अनिल कुमार ने केंद्रों का निरीक्षण किया।
-- -- -- -- -- -- -