फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   MPs and MLAs could not increase the voting percentage at their booths

Shahjahanpur News: सांसद-विधायक अपने बूथों पर नहीं बढ़वा सके मतदान प्रतिशत

Sat, 18 May 2024 04:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 18 May 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
MPs and MLAs could not increase the voting percentage at their booths
हरिओम त्रिवेदी
विज्ञापन

पुवायां। विधानसभा क्षेत्र में रहने वाले कई बड़े नेता भी अपने-अपने बूथों पर मतदाताओं को वोट के लिए जागरूक नहीं कर सके। इस वजह से उन बूथों पर भी मतदान प्रतिशत काफी कम रहा।
राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार के पैतृक गांव अगौना बुजुर्ग में 990 में 575 वोट ही पड़े सके। खास बात है कि मिथिलेश कुमार की पत्नी शकुंतला देवी भी पूर्व विधायक रह चुकी हैं और मिथिलेश कुमार के भाई सुरजनलाल की पत्नी वर्तमान में पुवायां की ब्लॉक प्रमुख हैं।
विज्ञापन


एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता पुवायां नगर के मोहल्ला कसभरा अस्तल में जूनियर हाईस्कूल बूथ पर वोट डालते हैं। इस बूथ पर 1084 मतदाता हैं, लेकिन वोट केवल 432 लोगों ने ही डाले हैं। यहां मतदान का प्रतिशत 44 ही रहा। पुवायां के विधायक चेतराम अपने पैतृक गांव खुटार के हंसपुर में वोट डालते हैं। यहां 1100 वोटरों में 628 ने ही वोट डाले। यहां मतदान का प्रतिशत 57 रहा। केवल भाजपा जिलाध्यक्ष के गांव डूंडा के बूथ पर 75 प्रतिशत मत पड़े हैं। वहां 854 में 636 वोट पड़े हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


-------

नगर में पास में बूथ, नहीं निकले वोटर

गांवों की अपेक्षा नगर में मतदान केंद्र वोटरों के बहुत पास होने के बाद भी मतदाता घरों से नहीं निकले। पुवायां नगर पालिका में कुल 25888 मतदाता हैं। यहां 10271 लोगों ने ही वोट डाले। मतदान का प्रतिशत 39.67 प्रतिशत ही रहा। बंडा नगर पंचायत में 19688 वोट हैं। यहां 8371 लोगों ने ही मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान का प्रतिशत 42.52 रहा। खुटार नगर पंचायत में 14471 वोटरों के सापेक्ष 6780 लोगों ने ही वोट डाले। यहां मतदान प्रतिशत 46.85 रहा। खुटार के ब्लॉक प्रमुख नमित दीक्षित के गांव सिल्हुआ में दो मतदान केंद्रों पर 2036 वोटर हैं। दोनों केंद्राें पर केवल 1064 लोगों ने ही वोट डाले। बंडा के ब्लॉक प्रमुख ओमप्रकाश के बिरहना में 658 में 449 लोगों ने वोट डाले।

--------

13 में केवल दो थर्ड जेंडर ने डाले वोट

पुवायां विधानसभा के 13 अलग-अलग मतदान केंद्रों पर थर्ड जेंडरों का एक-एक वोट है। लेकिन केवल दो मतदान केंद्रों पर ही एक-एक वोट पड़ा। पुवायां के गुरुनानक प्राथमिक स्कूल बूथ पर एक और बंडा के प्राथमिक स्कूल प्रथम में भी एक वोट पड़ा। अन्य 11 बूथों पर थर्ड जेंडर वोट डालने नहीं पहुंचे।




-------

दिउहना में देर से पड़े वोट

बंडा के दिउहना में नाली, खड़ंजा की मांग को लेकर लोगों ने वोट नहीं डाले थे। बाद में एसडीएम संजय कुमार पांडे के समझाने पर लोगों ने वोट डाले थे। देर से मतदान शुरू होने के चलते 571 में 67 वोट ही पड़ सके हैं। पुवायां के बसखेड़ा बुजुर्ग में भी लोगों ने गांव में जलजमाव को लेकर काफी देर तक वोट नहीं डाले थे। तहसीलदार मनोज कुमार के समझाने पर यहां वोट पड़ने शुरू हुए थे। यहां कुल 977 में 452 लोगों ने वोट डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed