{"_id":"575865b24f1c1b23379c5446","slug":"mp-distributed-53-gas-connections","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद ने 53 महिलाओं को बांटे गैस कनेक्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद ने 53 महिलाओं को बांटे गैस कनेक्शन
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Thu, 09 Jun 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
सांसद ने 53 महिलाओं को बांटे गैस कनेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत बुधवार को शहर के चिनौर और तहसील जलालाबाद में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिए गए। कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद कृष्णा राज ने गैस कनेक्शन वितरित कर किया।
चिनौर में जसकीरत इंडेन गैस सर्विस पर गुरू अर्जुनदेव महाराज के शहीदी दिवस के उपलक्ष में गैस कनेक्शन वितरित किए गए। इस अवसर पर सांसद कृष्णा राज ने एजेंसी के राजेंदर सिंह के साथ कुंती, आशा भारती, परवीन, मायावती, संगीता, शमीमा, रीना सिंह, गीता देवी, राजबेटी, संगीता, छाया देवी, गंगादेवी और रुखसाना को गैस चूल्हा, सिलेंडर, रेगुलेटर प्रदान किए। इस दौरान सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजनांतर्गत जिले में एक लाख 80 हजार गरीब परिवारों को लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई गैस एजेंसी पैसे मांगती है तो उसकी जानकारी तत्काल उन तक पहुंचाई जाए।
उधर, जलालाबाद में सांसद कृष्णा राज ने रॉयल पैलेस बैंकेट हाल में योजनांतर्गत 40 महिलाओं को गैस कनेक्शन वितरित किए। इस अवसर पर कांट तथा अल्हागंज क्षेत्र की महिलाओं को भी कनेक्शन दिए गए। इस दौरान भारत पेट्रोलियम के सेल्स आफीसर विनय शुक्ला, इंडेन के सेल्स आफीसर हिमांशु स्वान के अलावा सत्यभान सिंह भदौरिया, असित पाठक, अखिलेश पाठक, संतोष दीक्षित, नीरज पाठक, पंकेश मिश्रा, कृष्ण कुमार मंगलम, छोटे लल्लू सिंह, सुधीर गुप्ता, श्याम मुरारी सक्सेना, गौरव राघव, अवधेश प्रताप सिंह, मलिखान सिंह लोधी, मुन्ने भाई, सर्वेश कुमारी, विपिन, सूरजपाल पाल, गौरव प्रताप, राजेश गुप्ता, अनुज गुप्ता आदि मौजूद रहे।