{"_id":"68108978256931b7c400bfa9","slug":"moving-truck-caught-fire-on-bareilly-farrukhabad-highway-in-shahjahanpur-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर चलता ट्रक बना आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर चलता ट्रक बना आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान
Tue, 29 Apr 2025 01:54 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 29 Apr 2025 01:54 PM IST
सार
बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर सोमवार शाम चलते ट्रक में आग लग गई। लपटें देख चालक ने ट्रक रोका और कूदकर अपनी जान बचाई। इसके कुछ ही देर बाद ट्रक आग का गोला बन गया।
विज्ञापन
ट्रक में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के अल्हागंज में बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर सोमवार की शाम एक ढाबे के सामने हुल्लापुर से जलालाबाद की ओर जा रहे सामान से भरे ट्रक में आग लग गई। ट्रक चालक ने ट्रक रोककर और केबिन से नीचे कूदकर अपनी जान बचाई। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन हाईवे पर दोनों ओर का यातायात रोक दिए जाने से जाम लग गया।
विज्ञापन
ट्रक चालक रामायण प्रसाद तिवारी ने पुलिस को बताया कि वह मध्य प्रदेश के सतना से बीड़ी बनाने में इस्तेमाल होने वाला तेंदू पत्ता लेकर अमरोहा जा रहा था। शाम करीब 7.30 बजे ढाबा के पास ट्रक पहुंचने पर बैक मिरर में ट्रक के पीछे लपटें उठती दिखने पर जब तक ट्रक रोका, आग पूरी तरह फैल चुकी थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- UP: नोटिस में 15 दिन का समय...दो दिन में ही चला दिया बुलडोजर, भाजपा नेता की मार्केट के ध्वस्तीकरण में नया मोड़
विज्ञापन
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हाईवे पर एहतियात दोनों ओर का यातायात रोक दिया। इससे हाईवे पर जाम लग गया और उसकी दोनों लेन पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
सूचना देने के काफी देर बाद पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह जलकर नष्ट हो चुका था। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि ट्रक में आग कैसे लगी। घटना के बाद एक घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन