{"_id":"66dcc5b69ab2e108a80db8c4","slug":"mother-cheated-by-calling-engineer-accused-of-rape-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-126667-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: इंजीनियर को दुष्कर्म का आरोपी बताकर मां से ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: इंजीनियर को दुष्कर्म का आरोपी बताकर मां से ठगी
Sun, 08 Sep 2024 02:59 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 08 Sep 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
तिलहर। सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटे के दुष्कर्म के केस में शामिल होने की झूठी सूचना देकर साइबर ठगों ने उनकी मां से 50 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। करीब पांच माह पहले साइबर थाने में मामले की शिकायत दर्ज होने के बाद रकम वापस नहीं मिलने पर थाने में भी धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।
नगर के मोहल्ला पक्का कटरा निवासी सौरभ गुप्ता ने बताया कि दो अप्रैल को पारिवारिक संबंध रखने वाली मोहल्ला बहादुरगंज निवासी अनुपमा त्रिपाठी का फोन आया कि वह बहुत बड़ी मुसीबत में हैं। 50 हजार रुपये तत्काल लखनऊ निवासी गजेंद्र सिंह के एकाउंट नंबर में भेज दें। बाकी बात बाद में बताएंगी। उनके कहने पर उनके भेजे गए एकाउंट नंबर पर 50 हजार रुपये भेज दिए। बाद में अनुपमा ने अपने साथ फ्रॉड होने का उल्लेख कर बताया कि वह स्कूल में पढ़ा रही थीं। इसी दौरान वॉइस कॉल उनके पास आई।
अनुपमा से काॅल करने वाले वाले ने कहा कि उनके बेटे का नाम दुष्कर्म केस में आया है। अनुपमा ने कहा कि उनका बेटा गाजियाबाद में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। बेटे से बात कराने के लिए कहने पर दूसरी ओर से रोते हुए एक लड़के ने कहा कि मम्मी मुझे बचा लो। अनुपमा यह सुनकर घबरा गईं। उनके कहने पर तत्काल बताए गए खाते में पैसे भिजवा दिए। अगले दिन अनुपमा के पति अनूप त्रिपाठी ने साइबर थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई। अब सौरभ ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
000
साइबर थाने पर पांच माह पहले शिकायत दर्ज कराई गई थी। ठगी गई रकम वापस मिलने में कानूनी अवरोध आने पर सौरभ गुप्ता की ओर से धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
-विशाल प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक, तिलहर कोतवाली