फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   More than eight thousand forms were filled out to add new names.

Shahjahanpur News: नए नाम जोड़ने के लिए भरे गए आठ हजार से अधिक फाॅर्म

Tue, 20 Jan 2026 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
More than eight thousand forms were filled out to add new names.
शाहजहांपुर। विशेष पुनरीक्षण प्रगाढ़ (एसआईआर) अभियान के तहत नो मैपिंग का कार्य चल रहा है। अब तक आठ हजार से अधिक लोगों ने नए वोट बनवाने के लिए फार्म छह भरकर जमा किए हैं। इसके साथ ही एक हजार से अधिक लोगों ने नाम में संशोधन करने के लिए फाॅर्म भरे हैं। नो मैपिंग में आने वाले मतदाताओं को नोटिस दिए जा रहे हैं। बीएलओ नए वोट बनाने और संशोधन के लिए पोर्टल पर अपलोड करने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद में नो मैपिंग के मतदाताओं की संख्या 1.69 लाख से अधिक है। बीएलओ के माध्यम से इन मतदाताओं को नोटिस तामील कराए जा रहे हैं। जिससे लोग संशोधन कराकर अपने नाम मतदाता सूची में शामिल करा सकेंगे। 21 जनवरी से सभी विधानसभा क्षेत्रों में 64 स्थलों पर 170 सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नो मैपिंग मतदाताओं की सुनवाई करेंगे।
विज्ञापन

डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सुनवाई वाले स्थलों पर सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के लिए कमरे, कंप्यूटर, कंप्यूटर ऑपरेटर, इंटरनेट एवं प्रिंटर सहित बेसिक व्यवस्थाएं पहले से ही पूर्ण कर ली जाएं। सुनवाई करने वाले सहायक निर्वाचन अधिकारी के नाम का कमरे के बाहर बोर्ड लगाया जाए। कमरे के बाहर सुनवाई की सूची बोर्ड पर चस्पा की जाए। इसकी निगरानी सभी क्षेत्रों के एसडीएम और शाहजहांपुर विधानसभा की निगरानी सिटी मजिस्ट्रेट करेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

--
आज एईआरओ को दिया जाएगा प्रशिक्षण
21 जनवरी को होने वाली सुनवाई के लिए समस्त एईआरओ प्रशासन की ओर से अटल बिहारी प्रेक्षागृह में मंगलवार को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें एईआरओ को बताया जाएगा कि किस तरह से सुनवाई कर समस्या का समाधान करेंगे।

-----
नो मैपिंग मतदाताओं को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। 21 से सुनवाई की जाएगी। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। मंगलवार को सभी एईआरओ को प्रशिक्षण दिया जाएगा। नए मतदाताओं के लगातार फाॅर्म आ रहे हैं।
- रजनीश कुमार मिश्र, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed