फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Monthly meetings of teacher clusters will be held during school hours.

Shahjahanpur News: स्कूल समय में होंगी शिक्षक संकुल की मासिक बैठकें

Mon, 28 Sep 2026 10:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Monthly meetings of teacher clusters will be held during school hours.
शाहजहांपुर। समग्र शिक्षा के अंतर्गत न्याय पंचायत स्तर पर शिक्षक संकुल की मासिक बैठकें अब स्कूल समय में आयोजित की जाएंगी। पहले इन बैठकों को शिक्षण कार्य समाप्त होने के बाद कराने के निर्देश थे। अब एक अक्तूबर से 31 मार्च तक प्रत्येक माह के तीसरे मंगलवार को अपराह्न एक से तीन बजे तक निर्धारित एजेंडे के अनुसार बैठक होगी।
विज्ञापन

बैठक में छात्र-छात्राओं के लर्निंग आउटकम में सुधार के लिए डाटा आधारित विश्लेषण और लक्ष्य निर्धारण पर चर्चा होगी। इसके अलावा शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार पाठ्यक्रम पूरा कराने, अगले छह महीने में विद्यार्थियों को कैचअप शिक्षण देने और छात्र उपस्थिति बढ़ाने के लिए रणनीति तैयार करने पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बैठकों में डायट प्राचार्य, बीएसए, बीईओ, जिला समन्वयक, एसआरजी और एआरपी को प्रत्येक माह कम से कम एक शिक्षक संकुल बैठक में अनिवार्य रूप से भाग लेने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में शिक्षकों को निपुण लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया जाएगा। बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि महानिदेशक के पत्र में निर्देशों के अनुसार बैठकों को कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed