फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mohammad Suhail to play Parashuram in the OCF Ramlila roles of several key artists have changed this time

शाहजहांपुर: ओसीएफ रामलीला में मोहम्मद सुहेल बनेंगे परशुराम, इस बार कई प्रमुख कलाकारों के रोल बदले

Wed, 02 Sep 2026 02:35 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 02 Sep 2026 02:35 PM IST
सार

ओसीएफ रामलीला का मंचन सात अक्तूबर से शुरू होगा। इस बार कई प्रमुख किरदारों में नए कलाकार नजर आएंगे। कई वर्षों से भूमिका निभा रहे कुछ कलाकार इस बार मंच पर नहीं होंगे।

विज्ञापन
Mohammad Suhail to play Parashuram in the OCF Ramlila roles of several key artists have changed this time
रामलीला मंचन के लिए पूर्वाभ्यास करते कलाकार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहजहांपुर में अक्तूबर में शुरू होने वाले ओसीएफ रामलीला मंचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। कलाकारों ने पूर्वाभ्यास शुरू कर दिया है। इस बार दर्शकों को मंच पर कई बदलाव देखने को मिलेंगे। वर्षों से प्रमुख किरदार निभाते आ रहे कलाकारों के स्थान पर नए युवाओं को मौका दिया गया है, जबकि कुछ कलाकारों के किरदार भी बदल दिए गए हैं। आयोजकों का कहना है कि इस बार रामलीला में कुछ नया देखने को मिलेगा।

विज्ञापन


ओसीएफ की रामलीला और मेला पूरे मंडल में अपनी अलग पहचान रखता है। यहां ओसीएफ के कलाकारों के साथ स्थानीय युवा भी विभिन्न किरदार निभाते हैं। एक बार फिर मंच पर रामादल और लंकेश की सेनाओं के बीच युद्ध का रोमांच देखने को मिलेगा। मंचन से पहले कलाकारों ने संवाद, अभिनय और दृश्यों का पूर्वाभ्यास शुरू कर दिया है। इस वर्ष सबसे बड़ा बदलाव प्रमुख पात्रों को लेकर है। कई वर्षों से मंच पर नजर आने वाले कलाकार इस बार कुछ भूमिकाओं में दिखाई नहीं देंगे। उनकी जगह युवा कलाकारों को अभिनय का अवसर दिया गया है।
विज्ञापन


मोहित वाजपेयी बनेंगे श्रीराम 
रामलीला के निर्देशक अंकित सक्सेना ने बताया कि इस बार प्रभु श्रीराम का किरदार मोहित वाजपेयी निभाएंगे। मोहित पिछले वर्षों में कुबेर की भूमिका निभाते रहे हैं। वहीं कई वर्षों तक श्रीराम का किरदार निभाने वाले रोहित सक्सेना ने इस बार रामलीला में अभिनय करने से असमर्थता जताई है। लक्ष्मणजी का किरदार अमित श्रीवास्तव को सौंपा गया है। वह बचपन से ही रामलीला से जुड़े रहे हैं। पिछले कई वर्षों से लक्ष्मणजी का किरदार निभाने वाले देवेंद्र कुमार इस बार विष्णु जी, विभीषण समेत अन्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार अरशद नहीं निभाएंगे परशुराम की भूमिका 
इसी तरह मोहित कनौजिया इस बार हनुमान जी के रूप में मंच पर दिखाई नहीं देंगे। किन्हीं कारणों से मंचन में नहीं आने के कारण उनकी जगह अंकित अवस्थी हनुमान जी का किरदार निभाएंगे। वहीं कई वर्षों से भगवान परशुराम की भूमिका निभा रहे अरशद आजाद भी अस्वस्थ बताए गए हैं। उनकी जगह सह निर्देशक मोहम्मद सुहेल सन्यासी परशुराम की भूमिका निभाएंगे। कलाकारों में बदलाव के साथ इस बार रामलीला के मंचन में नए अभिनय और नई ऊर्जा देखने की उम्मीद है। पूर्वाभ्यास के दौरान कलाकार अपने-अपने संवाद और दृश्यों को बेहतर बनाने में जुटे हैं।

ओसीएफ रामलीला के निर्देशक अंकित सक्सेना ने बताया कि सात अक्तूबर से श्रीरामलीला का शुभारंभ होगा। हर वर्ष की तरह मंचन में काफी बदलाव देखने को मिलेगा। कलाकारों के रोल बदले गए हैं। लाइट के जरिये भी दर्शकों के लिए कुछ नया करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed