{"_id":"58ab2f714f1c1b2b69b23602","slug":"milkia-unknown-young-man-s-body-was-found-hanging-from-a-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलकिया में पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलकिया में पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव
श्ााहजहांपुर ब्ययूराो
Updated Mon, 20 Feb 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव मिलकिया में एक अज्ञात युवक का शव गन्ने के खेत में खड़े पेड़ से लटकता पाया गया। श्रमिकों के गन्ना छीलने के लिए पहुंचने पर मामले की जानकारी हो सकी। खेत स्वामी की सूचना के आधार पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव मिलकिया के रामसनेही ने पुलिस को बताया कि उनके खेत में गन्ने की फसल खड़ी है। सोमवार को दोपहर बाद गांव के ही कुछ श्रमिक उनके खेत में गन्ना छीलने गए। श्रमिकों ने गन्ने के बीच में खड़े नीम के पेड़ पर एक युवक का लटकता हुआ देखा। इसके बाद श्रमिकों ने वापस आकर मामले की जानकारी उन्हें दी। रामसनेही की सूचना पर कोतवाली प्रभारी अशोक पाल मौके पर पहुंचे और गांव के लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
शव की स्थिति देखकर लग रहा है कि शव काफी समय से पेड़ पर लटका हुआ है। गन्ने के खेत के बीच में पेड़ पर शव लटका होने के कारण लोगों को शव का पता नहीं चल सका। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव काफी पुराना लग रहा है, काफी प्रयास के बाद भी पहचान नहीं हो सकी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शव पर मिले कपड़ों आदि के आधार पर मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।