{"_id":"686d67e614a773d1b60b85b4","slug":"merit-list-released-for-admission-in-ba-and-bcom-shahjahanpur-news-c-4-1-bly1009-677942-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बीए और बीकॉम में प्रवेश के लिए जारी हुई मेरिट सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बीए और बीकॉम में प्रवेश के लिए जारी हुई मेरिट सूची
विज्ञापन
तिलहर। पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय में बीए और बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए मेरिट सूची मंगलवार को जारी कर दी गई। प्रवेश की प्रक्रिया 10 जुलाई से शुरू होगी।
इंटरमीडिएट उतीर्ण होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने के बाद कॉलेज चुनने का विकल्प मिला था। विद्यार्थियों ने महाविद्यालय का चयन कर हार्ड कॉपी जमा कराई थी। मेरिट जारी करते हुए प्राचार्य डॉ. सरन पाल सिंह ने बताया कि प्रवेशार्थी 10 जुलाई को अपने सभी प्रमाण-पत्रों की मूल प्रति और छायाप्रति लेकर प्रवेश समिति के समक्ष स्वयं उपस्थित हों। बाद में कॉलेज परिसर में पौधरोपण भी किया गया। संवाद