फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mercury started rising even in the night, people suffering from heat

Shahjahanpur News: रात में भी चढ़ने लगा पारा, गर्मी से बेहाल हुए लोग

Thu, 18 May 2023 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Mercury started rising even in the night, people suffering from heat
धूप से बचने के लिए सिर पर दुपट्टा डाले जाती युवती।संवाद
शाहजहांपुर। सूरज की तपिश और गर्म हवाओं ने बुधवार को लोगों के चेहरों की रंगत उड़ा दी। आलम यह रहा है कि अन्य दिनों के मुकाबले सड़कों पर कम ही लोग दिखाई दिए। तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। अब रात में भी पारा चढ़ने लगा है, इससे लोग बेहाल हैं। गर्मी से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री और अधिकतम 41 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 13.8 डिग्री सेल्सियस का अंतर दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार को न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री और अधिकतम 40.5 डिग्री सेल्सियस था। न्यूनतम तापमान में चार डिग्री और अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि मौसम साफ होने की वजह से तेज धूप निकलेगी। इससे पारा और चढ़ेगा। गर्मी से फिलहाल राहत मिलने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन

-------------
गर्मी और धूप से ऐसे करें बचाव
- अधिक से अधिक पानी का करें सेवन।
- शरीर को ढककर ही धूप में निकले।
- लू से बचें। दोपहर में निकलने से बचें।
- भारी भोजन से बचें, तरल पदार्थों का करें सेवन।
- खीरा, ककड़ी, तरबूज और खरबूज खाएं।
--------------
वर्जन-
गर्म हवाएं और तेज धूप से शरीर में पानी कमी हो जाती है। इससे बचाव के लिए अधिक से अधिक पानी और तरल पदार्थों का सेवन करें। जरूरत पड़ने पर चेहरे आदि को ढककर ही घर से निकलें। - डॉ. एमएल अग्रवाल, वरिष्ठ फिजिशियन, राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed