फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Merchant Returns Lost Gold Chain to Woman

Shahjahanpur News: व्यापारी ने महिला को लौटाई सोने की खोई हुई चेन

Mon, 06 Apr 2026 11:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Merchant Returns Lost Gold Chain to Woman
कुर्रियाकलां। गांव की बड़ी पुलिया के पास श्रीराधा-कृष्ण मंदिर के सामने सोमवार की शाम गांव के व्यापारी अरविंद मिश्रा को सोने की लगभग दो तोला वजन की एक चेन पड़ी मिली। उन्होंने चेन सुरक्षित अपने पास रख ली। कुछ देर बाद हरदोई जिले के सेड़ामऊ गांव के रहने वाले सुनीहल कुमार की पत्नी माधुरी रोते हुए अपनी खोई हुई चेन की तलाश में वहां पहुंचीं। मंदिर के पास मौजूद दुकानदारों ने माधुरी से चेन की डिजाइन और अनुमानित वजन पूछा। महिला के सही जानकारी देने पर व्यापारी अरविंद ने माधुरी को चेन वापस दे दी। चेन पाकर महिला भावुक हो उठी और व्यापारी की ईमानदारी को लेकर उनका धन्यवाद व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed