फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Meat cooked on burning funeral pyre three accused arrested in shahjahanpur

शाहजहांपुर: जलती चिता पर पकाया मीट, तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

Mon, 21 Sep 2026 01:23 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 21 Sep 2026 01:23 PM IST
सार

शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र में रविवार को चिता पर मीट बनाते एक व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़ लिया, जबकि दो साथी भाग गए थे। पुलिस ने इन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Meat cooked on burning funeral pyre three accused arrested in shahjahanpur
आरोपियों ने चिता पर पकाया था मीट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शाहजहांपुर के पुवायां क्षेत्र में अंतिम संस्कार के बाद जलती चिता पर मीट पकाने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


यह मामला गांव नत्थापुर का है, जहां 19 सितंबर को वीरपाल के पिता छोटेलाल का बीमारी के कारण निधन हो गया था। अगले दिन 20 सितंबर को दोपहर में गांव के पास उनका अंतिम संस्कार किया गया। शाम को जब वीरपाल अपने परिजनों के साथ चिता देखने पहुंचे, तो उन्होंने वहां तीन लोगों को कटोरी में मीट पकाते हुए देखा। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- यूपी पुलिस का कारनामा: डीजल चोरी कर पेट्रोल पंप पर बेचते थे, वीडियो वायरल होने पर एसएसपी ने लिया कड़ा एक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


वीरपाल ने मौके पर एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दो अन्य भागने में सफल रहे। सूचना मिलने पर यूपी-112 पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद वीरपाल ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।

पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने नत्थापुर झंझटपुर निवासी रामचरन, राजेंद्र और सुरेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। बाद में पुलिस ने फरार हुए दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्राधिकारी प्रवीण मलिक ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की है।

मृतक के परिजनों में रोष 
मृतक छोटेलाल का अंतिम संस्कार 20 सितंबर को दोपहर में किया गया था। शाम को चिता स्थल पर यह अमानवीय घटना हुई। वीरपाल ने बताया कि उन्होंने आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा था। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में रोष है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed