{"_id":"69e221cfd316ff2c8606e017","slug":"mass-marriage-of-11-couples-held-at-harmony-conference-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-170858-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: समरसता सम्मेलन में 11 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: समरसता सम्मेलन में 11 जोड़ों का हुआ सामूहिक विवाह
विज्ञापन
तिलहर। मानव जीवन कल्याण समिति की ओर से समरसता सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। इस मौके पर 11 जोड़ों का वैदिक रीति-रिवाज के साथ सामूहिक विवाह हर्षोल्लास पूर्ण माहौल में कराया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा, क्षेत्रीय महामंत्री चंद्रेश गुप्ता, डॉ. मीनाक्षी राजपूत, डॉ. दीपक पटेल आदि ने नवदंपतियों को सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। अतिथियों ने समिति के इस सामाजिक प्रयास की प्रशंसा की। विवाह संस्कार पंडित नवनीत शर्मा की देखरेख मेे कराया गया।
सभी जोड़ों ने सात फेरे लेकर जीवन भर साथ निभाने का संकल्प लिया। समिति के अध्यक्ष सुरेश शर्मा उर्फ पप्पू शर्मा ने बताया कि गत वर्ष समिति द्वारा तीन कन्याओं का विवाह कराया गया था। समिति के अध्यक्ष आसाराम साहू की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ की चंद्रकांता त्रिवेदी, प्रबंधक अरविंद गुप्ता, प्रदेश मीडिया प्रभारी विवेक शर्मा, अनुज मिश्रा, मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद