फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mason from Hardoi dies after motorcycle collides with stray animal.

Shahjahanpur News: छुट्टा पशु से बाइक टकराने से हरदोई के राजमिस्त्री की मौत

Tue, 05 May 2026 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Mason from Hardoi dies after motorcycle collides with stray animal.
हरदोई के थाना मझिला के गांव नानकपुर मजरा कूंचीखेड़ा निवासी सूरज का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
पुवायां (शाहजहांपुर)। हरदोई के थाना मझिला के गांव नानकपुर मजरा कूंचीखेड़ा निवासी 30 वर्षीय राजमिस्त्री सूरज की बाइक छुट्टा पशु से टकरा गई, जिस कारण सड़क पर गिरकर उसकी मौत हो गई। उसका दोस्त और उसका रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

रामरतन का पुत्र सूरज अपने ही गांव के रामचंद्र के पुत्र सूरज के रिश्तेदार की बरात में शामिल होने बाइक से पुवायां के गांव नाहिल आ रहे थे। बरात लखीमपुर के थाना पसगवां के गांव मुड़िया से आई थी। सूरज के साथ हरदोई के थाना पिहानी के गांव दूल्हापुर निवासी सौरभ भी था। पुवायां-नाहिल रोड पर गांव चौसेड़ा के पास बाइक एक छुट्टा पशु से टकरा गई।
विज्ञापन

तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। घायलों को पुवायां सीएचसी से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज में सूरज को मृत घोषित कर दिया गया। रामचंद्र के पुत्र सूरज को परिजनों ने शाहजहांपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि सौरभ का लखनऊ के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूरज के पास केवल दो बीघा जमीन है। वह राजमिस्त्री का काम कर परिवार की गुजर करते थे। सूरज की मौत से पत्नी पुष्पा और तीन बच्चों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed