फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Married woman dies under suspicious circumstances; mother files complaint alleging dowry death.

Shahjahanpur News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मां ने दर्ज कराई दहेज हत्या की रिपोर्ट

Sat, 25 Apr 2026 11:08 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances; mother files complaint alleging dowry death.
पुवायां (शाहजहांपुर)। गांव चौसेड़ा निवासी मोहित की पत्नी 24 वर्षीय नैना देवी की संदिग्ध हालात में मौत होने पर मां ने दामाद, ससुर और सास के खिलाफ दहेज के लिए हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। विवाहिता तीन माह की गर्भवती थी।
विज्ञापन

नैना देवी की शुक्रवार रात संदिग्ध हालात में मौत होने पर घर में शोर मचा तो आसपास के लोग मोहित के घर पहुंचे। सूचना पाकर नैना की मां पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव किशनपुर हरीपुर मजरा तारकोठी निवासी रामरतन की पत्नी संगीता देवी भी चौसेड़ा पहुंचीं और पुत्री के ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

संगीता देवी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने पुत्री संगीता देवी की शादी चार वर्ष पूर्व चौसेड़ा के मोहित कुमार से की थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही दामाद मोहित, दामाद के पिता सुरेश, मां जयदेवी दहेज में बाइक और सोने की चेन की मांग को लेकर पुत्री का उत्पीड़न कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 अप्रैल को नैना देवी ने मां को फोन कर बताया था कि पति, सास और ससुर दहेज की मांग पूरी न होने पर जान से मारने की बात कह रहे हैं। आरोप लगाया कि बाद में नैना को जहर देकर मार दिया गया।
सूचना पाकर फोरेंसिक टीम ने भी मौका मुआयना कर साक्ष्य एकत्र किए। सीओ ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
---------------------------------
दहेज की मांग पूरी न होने पर जहर देने का आरोप, बेटे की मौत, मां की हालत गंभीर

पुवायां। गांव कुंवरपुर जप्ती निवासी अमन मिश्रा ने आरोप लगाया है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर बहन अर्चना के ससुराल के लोगों ने अर्चना और आठ महीने के भांजे को जहर दे दिया। जहर से भांजे की मौत हो गई और बहन की हालत गंभीर है।

अमन मिश्रा ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बहन अर्चना की शादी दो वर्ष पूर्व गांव मुकीमपुर के विशाल अवस्थी से की थी। बहनोई और उसके परिजन शादी में दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे और कम दहेज का ताना देकर बहन का उत्पीड़न कर रहे थे। बहन के जानकारी देने पर उन्होंने कई बार मुकीमपुर जाकर बहनोई आदि को समझाया लेकिन बहन का उत्पीड़न जारी रहा।
आरोप लगाया कि बहनोई विशाल अवस्थी, बहनोई की मां वन देवी, विशाल के मौसा खुटार के देवेश, मौसी रोहिणी ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उनकी बहन अर्चना और आठ माह के भांजे आयुष को जान से मारने की नीयत से जहरीला पदार्थ खिला दिया। जानकारी होने पर वह बहन और भांजे को इलाज के लिए पुवायां लाए।
डॉक्टर के मना करने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां आयुष ने दम तोड़ दिया। अर्चना को बरेली के निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बच्चे की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद

-----------------------------
मायके में रह रही महिला की संदिग्ध हालात में मौत



सिंधौली। क्षेत्र के गांव रखिया रामसागर निवासी 30 वर्षीय आरती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।



परिजनों के अनुसार, आरती की शादी सात वर्ष पूर्व लखीमपुर खीरी जिले के गोला के अनिल के साथ हुई थी। कई साल तक जब आरती की कोई संतान न हुई तो ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर आरती करीब पांच वर्ष से अपने मायके में रह रही थी। शुक्रवार की शाम उसने बीमारी के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाकर भर्ती कराया। वहां उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
-----------------------------
पति समेत सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई



मिर्जापुर। क्षेत्र के गांव कुतलुपुर निवासी मधु ने पति समेत सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने बताया कि उसकी शादी 25 नवंबर 2025 को क्षेत्र के गांव कांकर कठआ निवासी अंकित से हुई थी। ससुराल वाले दहेज से संतुष्ट नहीं थे। दहेज में कार व पांच लाख रुपये नकद की मांग को लेकर परेशान करते थे। बिजली का करंट लगाकर मारने की धमकी देते थे। आरोप है कि छह फरवरी को ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। तब से वह मायके में रह रही है। थाना प्रभारी सोनी शुक्ला ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed