{"_id":"6525a15046d3e2d6cc07c126","slug":"map-of-satellite-bus-stand-near-hardoi-bypass-ready-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-6184-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हरदोई बाईपास के पास सेटेलाइट बस अड्डे का नक्शा तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हरदोई बाईपास के पास सेटेलाइट बस अड्डे का नक्शा तैयार
Wed, 11 Oct 2023 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 11 Oct 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर के रोडवेज बस अड्डा सौंदर्यीकरण होने के बाद ऐसा नजर आएगा। स्त्रोत-परिवहन निगम
शाहजहांपुर। जिले के वाशिंदाें को जल्द सेटेलाइट बस अड्डे की सौगात मिल जाएगी। परिवहन निगम को सेटेलाइट बस अड्डे के लिए जगह मिलने के बाद जल निगम ने उसका नक्शा तैयार करा लिया है। इसके अतिरिक्त बस अड्डे के सौंदर्यीकरण व वर्कशॉप का नक्शा बनाकर शासन को भेजा गया है। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
परिवहन निगम की बसों का शहर के अंदर से संचालन होता है। ऐसे में दूसरे डिपो की बसें शहर के अंदर नहीं आ पातीं। लांग रूट की बस में सफर के लिए यात्रियों को बरेली मोड़ या हरदोई बाइपास जाना पड़ता है। इसके चलते लंबे समय से मंत्री सुरेश खन्ना सेटेलाइट बस अड्डे के लिए प्रयासरत थे। उसके लिए जमीन भी तलाश की जा रही थी। पूर्व में हरदोई बाईपास पर जमीन फाइनल कर दी गई थी। एआरएम आरएस पांडेय ने बताया कि सेटेलाइट बस अड्डे का जल निगम ने नक्शा तैयार कर लिया है।
बस अड्डे के ऊपर बनेगा मॉल, लगेगी लिफ्ट : रोडवेज बस अड्डे के दिन भी बहुरेंगे। इसका नक्शा भी काफी शानदार बनाया गया है। अधिकारियाें की मानें तो बस अड्डे में प्रवेश के लिए दो गेट बनेंगे, जिससे बसों का आना व जाना होगा। इसके अतिरिक्त भवन के ऊपर शॉपिंग काॅम्प्लेक्स बनाया जाएगा। वहां जाने के लिए लिफ्ट भी लगाई जाएगी। इसी तरह रोडवेज वर्कशॉप का पुराना भवन तुड़वाकर नया बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- --