फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   man shot dead relative woman in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: गोली मारकर समधन की हत्या, परिजनों ने आरोपी को पीटकर किया घायल

Sat, 11 Mar 2023 02:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 11 Mar 2023 02:48 PM IST
सार

शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी समधन की गोली मारकर हत्या कर दी। महिला अपनी बेटी की ससुराल में रह रही थी। उसकी हत्या के बाद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। इससे आरोपी घायल हो गया।

विज्ञापन
man shot dead relative woman in Shahjahanpur
मृतका का फाइल फोटो, घायल आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के गांव दिबियापुर निवासी राजवीर सिंह की पत्नी चंदा देवी (50) की शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे दामाद मुनेश के चाचा हेमेंद्र सिंह उर्फ पप्पू ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर मृतका की बेटी सुनीता व भाई के बेटे सोनू ने तमंचा छीनकर आरोपी को जमकर पीट दिया। तमंचे की बट सिर पर लगने से घायल हेमेंद्र को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हत्या के पीछे मकान का विवाद सामने आया है।

विज्ञापन


मूलरूप से एटा जिले के थाना जैथरा के गांव पिगलिया निवासी चंदा देवी दिबियापुर में अपनी बहन बिंदवती के घर पर रहतीं थीं। उनकी बेटी सुनीता देवी का विवाह परौर थाना क्षेत्र के गांव खुजरी निवासी मुनेश के साथ हुआ था। दामाद मुनेश ने चंदा देवी और साले सोनू चौहान को होली पर अपने घर बुलाया था। शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे मुनेश के चाचा हेमेंद्र सिंह उर्फ पप्पू शराब के नशे में घर में घुस आया और तमंचा निकालकर चारपाई पर बैठी चंदा देवी के ऊपर फायर झोंक दिया। 
विज्ञापन


Umesh Pal Hatyakand: यहीं किराये पर रहता था अशरफ का साला सद्दाम, पुलिस ने खंगाला कमरा, मकान किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन

चंदा देवी के सिर में लगी गोली 

गोली चंदा देवी के सिर में लगी और वह गिर पड़ीं। गोली चलने की आवाज सुनकर खाना बना रही सुनीता देवी और घर के बाहर खड़ा भाई सोनू सिंह दौड़कर आए। मां को खून से लथपथ देखकर दोनों हेमेंद्र से भिड़ गए। मारपीट करते हुए तमंचे को छीनकर हेमेंद्र के सिर पर बट मार दी। इससे वह भी घायल हो गया। घटना के बाद मोहल्ले के लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने चंदा देवी और हेमेंद्र को पीएचसी भेजा। 


जहां से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। राजकीय मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर ने चंदा देवी को मृत घोषित कर दिया। आरोपी हेमेंद्र सिंह उर्फ पप्पू का उपचार किया जा रहा है। एसपी देहात संजीव कुमार वाजपेयी ने अस्पताल में पहुंचकर मृतक के परिजनों से पूछताछ की। एसपी एस.आनंद ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed