Umesh Pal Hatyakand: यहीं किराये पर रहता था अशरफ का साला सद्दाम, पुलिस ने खंगाला कमरा, मकान किया सील
उमेश पाल हत्याकांड में आरोपी अशरफ के गुर्गों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस ने सद्दाम के कमरे में तलाशी ली। अशरफ का साला सद्दाम खुशबू एन्क्लेव में एक मकान में किराये पर रहता था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली जिला जेल में बंद अशरफ और फरार सद्दाम के मामले में दर्ज मुकदमे और अन्य आरोपों की जांच के लिए गठित एसआईटी ने शुक्रवार को खुशबू एन्क्लेव के उस मकान को सील कर दिया, जिसमें सद्दाम वर्षों से रह रहा था। घर की तलाशी के साथ ही पड़ोसियों से भी पूछताछ की गई।
एसपी सिटी राहुल भाटी और विवेचक सीओ थ्री आशीष प्रताप सिंह के साथ एसआईटी के सदस्य, बारादरी, इज्जतनगर व बिथरी पुलिस शुक्रवार दोपहर बाद खुशबू एन्क्लेव पहुंची। वहां टीम ने हसीन के मकान के उस हिस्से की तलाशी ली, जिसमें सद्दाम रहता था।
Umesh Pal Hatyakand: रसूख और रिश्वत के दम पर चलता है बाहुबलियों का सिक्का, जेल में अशरफ के लिए ताक पर रखे नियम
मकान मालिक हसीन ने एक कमरे में अपने बैग व कुछ नकदी चोरी का आरोप भी सद्दाम पर लगाकर रिपोर्ट कराई थी। इस लिहाज से पुलिस ने इसे घटनास्थल मानकर सरकारी ताला लगा दिया। सील लगाकर बाकायदा लोगों को बता दिया गया कि मकान में कोई भी गतिविधि गैरकानूनी होगी।
आसपास के लोगों से भी पूछताछ की
अधिकारियों व पुलिसकर्मियों ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर सद्दाम और उसके गुर्गों के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की। गली व कॉलोनी के संबंधित रास्तों के सीसीटीवी कैमरों की पुरानी फुटेज का डीवीआर से रिकॉर्ड लिया गया। पुलिस को इससे अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। एसपी सिटी के निर्देश पर पुलिस टीम ने नामजद आरोपियों के घर दबिश भी दी।
खुशबू एन्क्लेव के किरायेदारों का होगा सत्यापन
एसपी सिटी ने तलाशी के दौरान यहां मौजूद बारादरी इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह को निर्देश दिए कि वह खुशबू एन्क्लेव और उसके दूसरे हिस्से फाइक एन्क्लेव में बसे सभी किरायेदारों का सत्यापन कराएं। साथ ही मकान मालिकों से भी अपने किरायेदारों, मेहमानों व कॉलोनी में आने-जाने वाले लोगों का डाटा पुलिस को उपलब्ध कराने को कहा।