फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   man killed four injured in road accident on delhi highway in shahjahanpur

Shahjahanpur: लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर कंटेनर ने कार को मारी टक्कर, एक व्यक्ति की मौत, चार घायल

Sat, 04 May 2024 03:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 04 May 2024 03:25 PM IST
सार

खुदागंज में लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर कार को कंटेनर ने टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। कार सवार चार लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
man killed four injured in road accident on delhi highway in shahjahanpur
राजकुमार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के खुदागंज क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर शुक्रवार रात हादसा हो गया। शादी समारोह से लौट रहे लोगों की कार को कंटेनर ने टक्कर मार दी, जिससे कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


खुदागंज थाना क्षेत्र के गांव मियुना निवासी राजकुमार (47) शुक्रवार को शाहजहांपुर में शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। रात करीब 10:30 बजे वह हाईवे किनारे सहारा होटल के पास कार को बैक करते समय कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


पुलिस ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। राजकुमार के साथ पवन, कल्लू समेत दो और लोग भी थे। ये लोग भी घायल हो गए। घायलों का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed