फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   man died in road accident who runaway from the Government Medical College shahjahanpur

Shahjahanpur News: ठीक होने की बात कहकर राजकीय मेडिकल कॉलेज से भागा युवक, हाईवे पर सड़क हादसे में मौत

Sat, 03 May 2025 05:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 03 May 2025 05:37 PM IST
सार

जहर खाने से एक युवक की हालत बिगड़ी तो परिवार ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उपचार से उसकी जान बचा ली। इसके बाद ठीक होने की कहकर वहां से भाग गया। हादसे में किसी वाहन की टक्कर से उनकी मौत हो गई।  

विज्ञापन
man died in road accident who runaway from the Government Medical College shahjahanpur
मृतक मनोज का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला एमनजई जलालनगर निवासी 35 वर्षीय युवक मनोज की किसी वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसा तिलहर की नगरिया चौकी क्षेत्र में हाईवे पर हाजी नगला गांव पास हुआ। शनिवार सुबह उसका शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। जिसे देख संभावना जताई जा रही रात के अंधेरे में उसके ऊपर से एक-दो वाहन और गुजर गए होंगे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


शिवकुमारी ने बताया कि बेटा मनोज चाकू-छुरी में धार लगाने का काम करता था। कुछ दिन पूर्व बेटे की पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके लखनऊ चली गई थी। मनोज पत्नी से घर आने की जिद कर रहा था। शिवकुमारी ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर बेटे ने चूहा मारने वाली दवा खा ली। इससे उसकी हालत बिगड़ी तो बेटे को राजकीय मेडिकल कॉलेज लाकर भर्ती कराया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Ganga Expressway: बरेली मंडल में अब दो 'रनवे', बेहद अहम साबित होगी गंगा एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब दस बजे बेटा सही होने की बात कहते हुए बेड से उठकर तेजी से भाग गया। उसका पीछा भी किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। पूरी रात बेटे की तलाश करती रही, लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस चौकी पर भी बेटे की तलाश करने के लिए कहा था। 

Trending Videos

तिलहर पुलिस ने दी सूचना 
शनिवार सुबह तिलहर पुलिस ने उसके पड़ोसी के मोबाइल नंबल पर कॉल किया। उसके जरिए हादसे की जानकारी हुई। मौके पर पहुंच बेटे के शव की शिनाख्त की। बेटे के पास आधार कार्ड व मोबाइल मिला था। तिलहर थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। वहीं, राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. राजेश कुमार का कहना है कि इस मामले में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। पता लगाया जाएगा।

तीन भाइयों में बड़ा था
परिजनों ने बताया कि मृतक मनोज तीन भाइयों में बड़ा था। उसके शव को देख भाई अरविंद, करन, बहन गौरी, मीरा, लवी का हाल बेहाल हो गया। मां शिवकुमारी व पिता राममूर्ति बिलख पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed