फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   man committed suicide by shooting himself with his father licensed gun in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: युवक ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

Fri, 18 Apr 2025 06:23 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 18 Apr 2025 06:23 PM IST
विज्ञापन
man committed suicide by shooting himself with his father licensed gun in Shahjahanpur
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

शाहजहांपुर के पुवायां में एक युवक ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


गांव उमरसंडा निवासी 45 वर्षीय पवन कुमार वर्मा ने शुक्रवार सुबह चार बजे अपने पिता रामदास की लाइसेंसी दोनाली बंदूक उठाकर में घुसकर ठोढ़ी के नीचे नाल लगाकर गोली मार ली। फायर की आवाज सुनकर परिजन उठे तो कमरे में पवन का लहूलुहान शव पड़ा देख चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर गांव के तमाम लोग मौके पर जमा हो गए। इस बीच किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच की। बंदूक को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि परिजन पवन के आत्महत्या करने का कारण नहीं बता पा रहे हैं। सूचना के आधार पर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए हैं। पवन की मौत से पत्नी रामा वर्मा, पुत्री जूली, कविता और पुत्र अनमोल का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed