फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   man committed suicide after making videos who alleges harassing his in-laws in shahjahanpur

UP: 'ससुरालवालों ने वसूले 25 लाख रुपये...', वीडियो में आपबीती बताकर रोया युवक और फिर कर ली आत्महत्या

Mon, 19 May 2025 02:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 19 May 2025 02:21 PM IST
सार

शाहजहांपुर जिले में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने एक वीडियो बनाया, जिसमें अपने ससुरालवालों पर परेशान करने और लाखों रुपये वसूलने का आरोप लगाया। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
man committed suicide after making videos who alleges harassing his in-laws in shahjahanpur
सुधीर राठौर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में पत्नी के आत्महत्या करने के बाद ससुराल के लोगों ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया। केस वापस लेने के नाम पर ससुराल के लोगों ने लाखों रुपये वसूल लिए। डिमांड खत्म न होने से परेशान युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। मरने से पहले युवक ने फेसबुक पर एक वीडियो भी अपलोड किया, जिसमें उसने अपने ससुरालवाों पर आरोप लगाए और अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है।

विज्ञापन

 
अल्हागंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला बगिया निवासी 28 वर्षीय सुधीर राठौर ने घर पर अकेला रहता था। 2019 में उसकी शादी हुई थी। दस फरवरी 2023 को पत्नी ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। रविवार रात करीब आठ बजे सुधीर राठौर ने फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड किया। इसमें सुधीर कह रहा है कि वह अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा है। उसकी पत्नी की मौत के बाद ससुराल वालों ने उसके खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: डॉक्टर ने धूमधाम से की बेटी की शादी, दो माह बाद फंदे से लटकी मिली लाश, पति समेत चार पर हत्या का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


 

25 लाख रुपये वसूल चुके हैं ससुरालवाले 
सुधीर के मुताबिक केस वापस लेने और राजीनामे के नाम पर उसकी सास, साले, साढ़ू आदि उससे 25 लाख रुपये ले चुके हैं। अब भी 15 लाख रुपये मांग रहे हैं। केस के गवाह भी रुपये मांग रहे हैं। इस वजह से वह बहुत अवसाद में है, जिसके चलते वह अपनी जान दे रहा है। उसकी मौत के जिम्मेदार उसके ससुराल वाले हैं। इतना कहकर वह रो पड़ा। 

सुधीर राठौर की तीन वर्ष की बेटी शिवांशी परिवार के साथ रहती है। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि फरवरी 2023 में युवक पर दहेज हत्या का मामला दर्ज हुआ था, जिसमें वह जेल भी जा चुका था। आत्महत्या और वीडियो के संबंध में जांच कर आगे कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed