{"_id":"65eb722a03573742700aede9","slug":"major-roads-repaired-streets-left-broken-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-114707-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: प्रमुख सड़कों की मरम्मत, गलियां टूटीं छोड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: प्रमुख सड़कों की मरम्मत, गलियां टूटीं छोड़ीं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शहर में होली पर निकलने वाले लाट साहब के जुलूस को लेकर प्रमुख सड़कों का निर्माण और मरम्मत का कार्य करवाया जा रहा है, लेकिन गलियों का बुरा हाल है। गलियों की सड़कें ऊबड़-खाबड़ होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालकों व राहगीरों को चलने फिरने में दिक्कत हो रही है और गिरकर चोटिल होते हैं।
मोहल्ला अंटा और बृज विहार कॉलोनी में शायद ही ऐसी कोई गली है, जोकि खोदी न गई हो। उसके बाद गली की सही से मरम्मत भी नहीं की जा रही। शुक्रवार को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला सचिव हसीन बासित के भाई हसीन वारिस गिरकर चोटिल हो गए। जिसके बाद बासित ने जल निगम के एक्सईएन को फोन कर उखड़ी पड़ी सड़क को ठीक कराने का अनुरोध किया, जिस पर उन्हें शाम तक मलबा हटवाकर निकास का रास्ता सही करवाने का आश्वासन दिया गया, लेकिन देर शाम तक कोई मौके पर नहीं पहुंचा। उन्होंने शनिवार तक समस्या का समाधान होने पर जल निगम के खिलाफ आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। वहीं मोहल्ला बीबीजई हद्दफ में अब्दुल, वहीद, अशोक कुमार, चेतन आदि ने मोहल्ले की सभी गलियों में सड़कों को ठीक कराने की मांग की है।
-- -- -
मुख्य सड़कों के साथ ही गलियों की सड़कें भी मरम्मत कराई जा रही है। जहां पर मलवा पड़ा है या सड़क खोदी हुई है, उनको ठीक करवा दिया जाएगा। जिससे लोगों को समस्या न हो। - विनय शाक्य, अभियंता, जल निगम