फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mahendrapal in Puwayan, Trivendra Singh in Roja became president of sugarcane committee.

Shahjahanpur News: पुवायां में महेंद्रपाल, रोजा में त्रिवेंद्र सिंह बने गन्ना समिति के अध्यक्ष

Fri, 18 Oct 2024 02:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 18 Oct 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Mahendrapal in Puwayan, Trivendra Singh in Roja became president of sugarcane committee.
पुवायां सहकारी गन्ना विकास समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेंद्रपाल। स्रोत महेंद्रपाल
शाहजहांपुर/पुवायां। गन्ना विकास समितियों के चुनाव में भाजपा का दबदबा रहा। पुवायां में सभापति महेंद्र पाल और रोजा में त्रिवेंद्र सिंह निर्विरोध सभापति निर्वाचित घोषित किए गए। दोनों स्थानों पर एकल नामांकन दाखिल किया गया था।
विज्ञापन

रोजा सहकारी गन्ना समिति के चुनाव में कनेंग निवासी त्रिवेंद्र सिंह अध्यक्ष बने। उपाध्यक्ष पद पर सुआलाल वर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसके अलावा बादशाह नगर के प्रधान विजय कुमार मिश्रा चुकन्नी शासन से नामित संचालक बने। सहायक निर्वाचन अधिकारी तहसीलदार न्यायिक अरुण कुमार सोनकर ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र सौंपे।
विज्ञापन

इनके अलावा शीर्ष संस्थाओं के लिए गए डेलिगेशन में किसान गन्ना संघ उप्र के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता श्यामबाबू दीक्षित, प्रिया सिंह मुजीब खां, धीरेंद्र सिंह, आशाराम कश्यप, रामेश्वर कनौजिया को शामिल किया गया है। भारतीय बीज सहकारी संघ के लिए रामनरेश वर्मा, इफको के लिए रामपाल सिंह, राष्ट्रीय किसान विकास संघ के लिए सतीश कुमार, डीसीबी लखीमपुर के लिए अंतिम सिंह, डीसीबी शाहजहांपुर के लिए सुरेश पाल का नाम भेजा गया है। इस दौरान जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष डीपीएस राठौर ने कहा गन्ना की प्रबंध समितियां किसानों के हित में आवश्यक कदम उठाएंगी। एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, विधायक अरविंद सिंह, जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने विजयी पदाधिकारियों को बधाई दी।

पुवायां सहकारी गन्ना विकास समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेंद्रपाल। स्रोत महेंद्रपाल

पुवायां सहकारी गन्ना विकास समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेंद्रपाल। स्रोत महेंद्रपाल

पुवायां सहकारी गन्ना विकास समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेंद्रपाल। स्रोत महेंद्रपाल

पुवायां सहकारी गन्ना विकास समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेंद्रपाल। स्रोत महेंद्रपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed