फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Lucknow-Paliya Highway: Road riddled with potholes again after repairs.

लखनऊ-पलिया हाईवे : मरम्मत के बाद फिर गड्ढों में तब्दील हुई सड़क

Tue, 25 Aug 2026 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Lucknow-Paliya Highway: Road riddled with potholes again after repairs.
पुवायां रोड पर हुए गड्ढों में भरा पानी। संवाद
शाहजहांपुर। लखनऊ-पलिया हाईवे गड्ढों को भरवाने के बाद फिर बदहाल हो गया है। बारिश होते ही पैना बुजुर्ग बाइपास से चौढ़ेरा गांव तक करीब 15 किलोमीटर सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। नियामतपुर मोड़ से महिला थाने तक सड़क की हालत सबसे अधिक खराब है। इससे राहगीरों को परेशानी के साथ हादसे का खतरा बना हुआ है। सड़क की मरम्मत के लिए एनएचएआई ने जून में ही 21 करोड़ रुपये पीडब्ल्यूडी को दिए थे लेकिन अब तक मरम्मत का काम पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

लखनऊ-पलिया हाईवे पर महिला थाने से नियामतपुर मोड़ तक सबसे खराब सड़क मानी जाती है। सबसे व्यस्त मार्गों में होने के बावजूद इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। भारी वाहनों के दिन-रात गुजरने के कारण यह हाईवे काफी खतरनाक हो चुका है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए सफर काफी खतरे से भरा हुआ है।
विज्ञापन

मई में पैना बुजुर्ग बाइपास से कचहरी ओवरब्रिज होते हुए आरसी मिशन क्षेत्र में चौढ़ेरा गांव तक करीब 15 किमी लंबी सड़क पीडब्ल्यूडी को हस्तांतरित कर दी गई थी। एनएचएआई ने शहर के अंदर की सड़कों और कचहरी ओवरब्रिज की सड़क की मरम्मत करने के लिए 21 करोड़ रुपये का भुगतान जून के पहले सप्ताह में कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस धनराशि से सड़क की मरम्मत के साथ 15 किमी लंबाई में लेयर डाली जानी थी। काम शुरू होने से पहले पिछले दिनों पीडब्ल्यूडी ने खानापूर्ति करते हुए गड्ढों की मरम्मत करा दी। बारिश होने के बाद सड़क फिर गड्ढों में तब्दील हो गई है। नियामपुर मोड़ से महिला थाने तक सड़क पर गड्ढों के चलते राहगीरों का चलना मुश्किल है।
--
कचहरी ओवरब्रिज पर भी फिर उखड़ी सड़क

शहर के सबसे व्यस्त कचहरी ओवरब्रिज पर भी गड्ढों की मरम्मत के बाद सड़क फिर उखड़ गई है। करीब 200 मीटर लंबे पुल पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। ऊबड़-खाबड़ सड़क से दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। इसी मार्ग से मंत्री और जिले के आला अधिकारी भी गुजरते हैं।
--
लखनऊ-पलिया हाईवे के तहत जर्जर सड़क की मरम्मत की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी की है। एनएचएआई की ओर से पीडब्ल्यूडी को 21 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।

- अभय भूषण, पीडी, एनएचएआई

--
विभाग की ओर से सड़कों की मरम्मत कराई गई है। बारिश की वजह से काम प्रभावित हुआ है। बारिश के बाद 15 किलोमीटर लंबी सड़क समेत कचहरी ओवरब्रिज की मरम्मत कराई जाएगी। इसका टेंडर रोहित कंस्ट्रक्शन फर्म को दिया गया है।
- महेंद्र पाल, एक्सईएन, प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग

पुवायां रोड पर हुए गड्ढों में भरा पानी। संवाद

पुवायां रोड पर हुए गड्ढों में भरा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed