फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Loans taken out to the land of rigging elderly

हेराफेरी कर बुजुर्ग की भूमि पर निकाल लिया कर्ज

Wed, 27 Jul 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Wed, 27 Jul 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
 राजस्व अभिलेखों में हेराफेरी कर एक वृद्ध की भूमि पर दो लाख रुपये कर्ज निकाल लिया गया। अब वृद्ध अपनी नेत्रहीन पत्नी के साथ कार्रवाई के लिए भटकता घूम रहा है, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

पुवायां के गांव कलुआपुर निवासी लल्लू ने एसडीएम को दिए पत्र में बताया कि गांव के पास ही उसकी दो स्थानों पर जमीन थी। उसके कोई संतान नहीं है और पत्नी रामश्री नेत्रहीन है। बीमारी के कारण उसने एक खेत बिक्री कर दिया। गांव के ही एक व्यक्ति ने तहसील कर्मियों की मिलीभगत से राजस्व अभिलेखों में हेराफेरी करवाकर उसके गाटा पर अपना नाम दर्ज करा लिया और इसके बाद जमीन पर दो लाख रुपये कर्ज निकाल लिया। 
विज्ञापन

जानकारी होने पर उसने शिकायत की तो अभिलेखों में फिर से उसका नाम दर्ज कर दिया गया, लेकिन जमीन पर कर्ज निकालने वाले के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। लल्लू ने बताया कि वह अपनी भूमि की खतौनी पर चढ़ा कर्ज कटवाने के लिए तमाम प्रार्थना पत्र दे चुका है, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं की जा रही है। इससे वह बेहद परेशान हैं। पीड़ित ने बताया कि कार्रवाई नहीं होने पर वह पत्नी सहित धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed