फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   List of IAY tore threw

इंदिरा आवास की सूची फाड़कर फेंकी

Mon, 16 May 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Mon, 16 May 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
शनिवार को गांव नहिलोरा के प्राथमिक स्कूल में इंदिरा आवास सूची के सत्यापन को बुलाई गई गांवसभा की खुली बैठक में आधा दर्जन लोगों ने जमकर हंगामा काटा। इस दौरान सचिव से गाली गलौज की गई और स्कूल के कमरों में घुसकर शिक्षण कार्य बाधित कर दिया गया। मामले में प्रधान विशंभरदयाल सहित आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गांवसभा नहिलोरा के ग्राम पंचायत अधिकारी चंद्रप्रकाश बाजपेयी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गांव में विशंभर दयाल प्रधान हैं। गांव के कई लोग उनसे कहते हें कि विशंभरदयाल नाम के प्रधान हैं और वह लोग जो करेंगे वही होगा। 14 मई को गांव के प्राथमकि स्कूल में इंदिरा आवास सूची के सत्यापन को खुली बैठक बुलाई गई थी। उन्होंने रोजगार सेवक से सूची पढ़कर सुनाने को कहा तो गांव के प्रधान विशंभरदयाल पक्ष के सुरेंद्र, रामपाल, बुद्धालाल, राकेश, विजयशंकर, गुलाब, ध्रुवजीत आदि ने स्कूल आकर बैठक समाप्त करने को कहा। मना करने पर गाली गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी और सूची को छीनकर फाड़ दिया। इसके बाद आरोपियों ने स्कूल के शिक्षकों के साथ भी अभद्रता शुरू कर दी और स्कूल के कमरों में घुसकर शिक्षण कार्य बाधित कर दिया। इससे पूर्व भी प्रधान आदि उसे जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है। इससे पूर्व रोजगार सेवक को भी घेरकर जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है, जिसकी सूचना पुलिस के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई थी। स्कूल की प्रधानाध्यापिका अमिता देवी ने भी स्कूल में हंगामा किए जाने की नामजद तहरीर पुलिस को दी है। पत्र की प्रति डीएम, बीएसए, बीईओ को भी भेजी गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed