फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   light problem

पांच घंटे की आपात कटौती ने किया बेहाल

Thu, 08 Jan 2015 11:37 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 08 Jan 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
light problem
पॉवर कारपोरेशन के सिस्टम कंट्रोल ने बृहस्पतिवार को सुबह तीन घंटे और दोपहर को दो घंटे बिजली की आपात कटौती लागू रखी, जिससे जनजीवन बेहाल हो गया। इमरजेंसी रोस्टरिंग के कारण नौ घंटे की नियमित कटौती का शेड्यूल भी फेल हो गया। इस बीच, कैंट और बिजलीपुरा में लाइन फाल्ट से संबंधित क्षेत्रों के लोगों को अतिरिक्त बिजली संकट का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

तीन दिन पहले पूर्वांचल में कोल कंपनियों की हड़ताल से शुरू हुआ बिजली संकट शहर समेत जिले के लोगों पर बृहस्पतिवार को भी हावी रहा, जबकि हड़ताल खत्म हो चुकी है। सुबह 7.40 बजे बत्ती गुल होने पर लोगों ने सब स्टेशनों से संपर्ककिया तो पता चला कि लखनऊ सिस्टम कंट्रोल ने तीन घंटे की इमरजेंसी रोस्टरिंग लागू की है। दिन में पौने 11 बजे सप्लाई शुरू होने पर घरों में दैनिक कामों ने रफ्तार पकड़ी।
विज्ञापन

गनीमत यह रही कि आपात कटौती के बदले 11 बजे से होने वाली कटौती में एक घंटे की ढील दे गई। दोपहर दो बजे बिजली आने पर मुश्किल से आधा घंटा रही और इसके बाद दोपहर ढाई बजे से दो घंटे की आपात कटौती फिर से थोप दी गई। इस बीच, बिजलीपुरा में ट्रांसफार्मर से जुड़ी लाइन के केबिल में आग लगने और कैंट एरिया में इमली रोड के आगे 11 केवी लाइन का तार टूटने से आसपास के सैकड़ों घरों को सप्लाई के दौरान भी बिजली नसीब नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली चेकिंग अभियान की डीएम ने शुरू कराई तैयारी
शाहजहांपुर। मुख्य सचिव के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सोमवार से शुरू होने वाले बिजली कनेक्शन चेकिंग के विशेष अभियान की प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। डीएम शुभ्रा सक्सेना ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में प्रशासन, पुलिस और बिजली विभाग के अफसरों के साथ बैठक करके चेकिंग अभियान के लिए क्षेत्रवार टीमें गठित करने के निर्देश दिए।
डीएम ने पॉवर कारपोरेशन के अधीक्षण अभियंता और एक्सईएन को फीडर वार और क्षेत्रवार टीमें बनाकर उसी के अनुरूप सोमवार से 20 जनवरी तक कैंप लगाने के निर्देश दिए। नगरपालिका परिषद के ईओ को निर्देश दिया कि लाउडस्पीकर से कैंप लगाए जाने का वार्डवार प्रचार कराएं। जन सामान्य को बताया जाए कि उन्हें वैध कनेक्शन लेने, बकाया बिल जमा करने और लोड बढ़वाने के लिए केवल एक सप्ताह का समय मिलेगा।
डीएम ने कहा कि बाद में चेकिंग के दौरान कोई गड़बड़ी मिलने पर संबंधितों पर कड़ी कार्रवाई होगी। इस कार्य में गांव स्तर पर लेखपाल, ग्राम पंचायत अधिकारी, आंगनबाड़ी कर्मचारी, शिक्षक, एएनएम, कोटेदार, ग्राम प्रधान आदि का सहयोग लिया जाए। एसडीएम को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में थाना स्तर पर शांति समिति की बैठकें करके चेकिंग अभियान में सभी से सहयोग लेना तय करें।   

बिजली विभाग के अफसरोें को डीएम ने नगरपालिका के सहयोग से खिरनीबाग के जीआईसी ग्राउंड पर शिविर लगाकर जन सामान्य के बिजली कनेक्शन से संबंधित कार्य कराना शुरू करें। इस मौके पर एएसपी सिटी एपी सिंह ने कहा कि बिजली महकमे को चेकिंग के दौरान जहां कहीं फोर्स की जरूरत होगी, वहां पुलिस कर्मी उपलब्ध कराए जाएंगे। बैठक में चेकिंग अभियान के नोडल अफसर नामित हुए एडीएम मुनेंद्र नाथ उपाध्याय, कई पुलिस क्षेत्राधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed