फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Lead in the annual sports start convent

लीड कांवेंट में वार्षिक खेलकूद शुरू

Fri, 28 Oct 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। Updated Fri, 28 Oct 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Lead in the annual sports start convent
खेलकूद - फोटो : अमर उजाला
 
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी ने गुब्बारे उड़ाकर और मार्च पास्ट की सलामी लेकर किया शुभारंभ
लीड कांवेंट में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद शुरू हो गए। स्पोर्ट्स मीट का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने विशिष्ट अतिथि गीतकार डॉ. इंदु अजनबी, स्कूल निदेशक मोहम्मद जमाल, प्रधानाचार्य तराना जमाल ने रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर और मार्च पास्ट की सलामी लेकर किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि स्वामी चिन्मयानंद ने कहा बच्चों के मानसिक विकास के साथ शारीरिक विकास पर भी ध्यान दिए जाने की जरूरत है। खेलकूद से जहां बच्चों का शारीरिक विकास होता है, वहीं उनमें नेतृत्व क्षमता भी बढ़ती है। साथ ही अपने अंदर छिपी प्रतिभा का मूल्यांकन करने का भी मौका मिलता है। इस अवसर पर बच्चों ने डॉ. कविता भटनागर के निर्देशन में मां शारदे की वंदना पर भावपूर्ण नृत्य किया। मार्च पास्ट के बाद बच्चों ने ड्रिल प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन

पहले दिन विभिन्न कक्षाओं के बच्चों के बीच हुईं बिस्किट रेस, जलेबी रेस, फ्रॉग रेस, लेमन स्पून रेस, कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिताएं हुईं, जिसमें हमरा खान, आलिया अंसारी, आराध्या सक्सेना, अली खान, युग सक्सेना, शिवांश गुप्ता, अंशुमन वाजपेयी, सुमैरा सिद्दीकी, मो. नाशित, आदित्य अवस्थी, जिया अली, मदीहा, दर्शिका सक्सेना, दिव्यांश पांडेय, आहिल उर रहमान, सारा खान, मानसी वर्मा, कैफ खान, अलीना मिर्जा, केतन सक्सेना, अभियश राघव, प्रत्यूष कुमार, नेहा सक्सेना, आतिफा नूरी, मो. शादान, अनमताव फातमा, रेयान अली, कौशिकी यादव, फैजान खान ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसर स्थान हासिल किया। प्रतियोगिताएं कराने में स्कूल स्टाफ का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed