फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Layering, Islamia and Sanjay School are winners

लेरिंग, इस्लामियां और संजय स्कूल रहे विजेता

Thu, 08 Oct 2015 11:27 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 08 Oct 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
Layering, Islamia and Sanjay School are winners
माध्यमिक विद्यालयों की जिला स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता ग्लेरिंग पब्लिक स्कूल हुई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के सब जूनियर बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला संजय कुमार सरस्वती इंटर कालेज और आदर्श इंटर कालेज कटरा के बीच हुआ, जिसमें संजय कुमार सरस्वती कालेज विजेता और कटरा उपविजेता बना। बालिका वर्ग में एक मात्र टीम होने के कारण ग्लेरिंग स्कूल को ही विजेता घोषित कर दिया गया। बालकों के सीनियर वर्ग का फाइनल मुकाबला इस्लामिया इंटर कॉलेज और रामदत्त पंचायत इंटर कालेज भावलखेड़ा के बीच हुआ, जिसमे इस्लामिया कालेज विजेता और भावलखेड़ा उपविजेता बना। प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका गंगाराम प्रेमी, आशुु भारती, वसीम, वेद प्रकाश, योगेंद्र कुमार ने निभाई।



फुटबाल: सेमीफाइनल के मुकाबले आज
शाहजहांपुर। हथौड़ा स्टेडियम में चल रही जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को माधव राव सिंधिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल और ग्लेरिंग पब्लिक स्कूल के बीच मैच हुआ। इस मुकाबले में सिंधिया स्कूल नेे जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं, दूसरे मैच में इस्लामिया कॉलेज के खिलाडिय़ों के नहीं पहुंचने पर देवी प्रसाद इंटर कॉलेज को विजेता घोषित कर दिया गया। मैच में अमन शर्मा, अन्नू, आशु, प्रमोद कुमार, दिलीप शर्मा आदि का योगदान रहा। इससे पूर्व जिला फुटबाल संघ अध्यक्ष ओएन सक्सेना, जिला युवा कल्याण अधिकारी हरीशचंद्र परगाई, आशुतोष शुक्ला आदि ने खिलाडिय़ों से परिचय कर मैच शुरू कराया। प्रतियोगिता प्रभारी श्री परगाई ने बताया कि शुक्रवार को अपरान्ह तीन बजे से रॉयन इंटरनेशनल स्कूल और एसएसएमवी तथा सिंधिया स्कूल और जनता कॉलेज के बीच सेमीफाइनल मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed