{"_id":"68891f0c47617f7901056ce8","slug":"lawyers-strike-ends-on-assurance-of-resolving-problems-in-15-days-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-149248-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 15 दिन में समस्याओं के समाधान के आश्वासन पर वकीलों का धरना खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 15 दिन में समस्याओं के समाधान के आश्वासन पर वकीलों का धरना खत्म
विज्ञापन
पुवायां में वकीलों से वार्ता करते एडीएम न्यायिक। संवाद
पुवायां। एडीएम न्यायिक से वार्ता के बाद मंगलवार दोपहर बाद तहसील बार एसोसिएशन के वकीलों ने धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजाेर समान्य वर्ग के लिए प्रमाणपत्र) बनवाने को लेकर 25 जुलाई को वकील विनय शर्मा का तहसीलदार से विवाद हो गया था। इसके बाद वकीलों ने एसडीएम और तहसीलदार पर मनमाने ढंग से काम करने का आरोप लगाते हुए हंगामा और नारेबाजी कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था।
सोमवार को तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष शुक्ला, महामंत्री विवेक अवस्थी डीएम से मिले थे। डीएम के निर्देश पर एडीएम न्यायिक राशिद अली मंगलवार को पुवायां पहुंचे और बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से वार्ता की।
अध्यक्ष सुभाष शुक्ला ने बताया कि गैर विवादित दाखिल खारिज अटके पड़े हैं। अधिकारी राजस्व संहिता के अनुसार काम नहीं कर रहे हैं। एडीएम ने आश्वासन दिया कि समस्याओं का 15 दिन में निस्तारण कराया जाएगा। तहसीलदार को लेकर जो समस्याएं हैं, वह भी आगे से नहीं होंगी। इसके बाद धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन
वार्ता के दौरान तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष शुक्ला, महामंत्री विवेक अवस्थी सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।